सुख और समृद्धि का राज: 10 वास्तु टिप्स जो आपके घर को बनाएंगे खास!

Published : Nov 04, 2024, 06:46 PM ISTUpdated : Nov 05, 2024, 12:21 PM IST
Vastu tips for home

सार

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में खुशहाली और समृद्धि बनाए रखने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाएं। सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाएं और पारिवारिक संबंधों में सुधार करें।

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है, बहुत से लोग अपना हर एक काम वास्तु के अनुसार करते हैं। ऐसे में आज हम आपके साथ कुछ ऐसे सरल वास्तु उपाय के बारे में बताएंगे, जो आपके जीवन में खुशहाली, सुख और समृद्धि बनाए रखती है। बता दें कि घर में खुशहाली और समृद्धि बनाए रखने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए हैं। इनका पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है और पारिवारिक संबंधों में सुधार होता है। यहां हमने डेली रूटीन के कुछ सरल वास्तु उपाय बताए हैं, जिसे आप डेली लाइफ में फॉलो कर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली ला सकते हैं।

डेली रूटीन में फॉलो करें ये वास्तु उपाय

1. सुबह की शुरुआत सूरज की रोशनी से करें

हर सुबह जल्दी उठें और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां खोलें ताकि प्राकृतिक रोशनी और ताजा हवा घर में प्रवेश करे। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

2. स्वच्छता पर ध्यान दें

घर की सफाई का ध्यान रखें। साफ-सुथरा घर न केवल सुंदर दिखता है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करता है। विशेषकर पूजा स्थान और रसोई को हमेशा साफ रखें। रात में सोने से पहले किचन सिंक में जूठे बर्तन न छोड़ें। इसके अलावा किसी छोटे से बर्तन में पानी रखकर ढकें और दूसरे दिन पानी को पवित्र पौधे में डाल दें। ये उपाय रोजाना करने से घर में बरकत होती है और खर्च नियंत्रण में रहता है।

इसे भी पढ़ें: दरवाजे के पीछे पहने हुए कपड़ा टांगना सही या गलत? जानें क्या कहता है वास्तु

3. पूजा का स्थान सही रखें

पूजा के स्थान को हमेशा घर के पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। इसे हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें। सुबह-शाम नियमित पूजा और धूपबत्ती करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। पूजा स्थान में फूल-बेलपत्र और अन्य फालतू चीजों का ढेर इकट्ठा न होने दें।

4. घर के प्रवेश द्वार का ध्यान रखें

घर के मुख्य दरवाजे को साफ रखें और इसे हमेशा खुला रखें। दरवाजे पर कोई भी अवरोध नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह घर में खुशहाली का प्रतीक है। इसके अलावा संभव हो तो रोजाना मुख्य द्वार के दोनों तरफ आटा से रंगोली और एक लोटे में पानी भरकर उसमें फूल डालकर रखें। इससे लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और यह शुभता का प्रतीक है।

5. पौधों लगाएं

घर में हरे पौधे रखें। ये न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि ऊर्जा स्तर को भी ऊँचा रखते हैं। तुलसी का पौधा विशेष रूप से शुभ माना जाता है। तुलसी, अपराजिता, मनी प्लांट, केला और शमी समेत और अन्य शुभ पौधे लगाएं।

6. रात को सोते समय दिशा का ध्यान रखें

सोते समय सिर को पूर्व दिशा की ओर रखें। यह न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। कभी भी दक्षिण की ओर पैर रखकर न सोएं ये स्वास्थ्य एवं आयु के लिए ठीक नहीं है।

7. अच्छा खान-पान अपनाएं

रोजाना ताजे और स्वच्छ भोजन का सेवन करें। घर में खाना बनाते समय सकारात्मक सोच रखें, क्योंकि अच्छे विचारों से खाना और भी स्वादिष्ट और पौष्टिक बनता है। घर में उतना ही खाना बनाए जितने की आवश्यकता हो, अधिक भोजन बनाकर बर्बाद करने से अन्नपूर्णा नाराज होती हैं।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता? कमरे में रखें ये पौधे!

8. जगह-जगह बिखरे सामान को व्यवस्थित करें

घर के हर स्थान पर सामान को व्यवस्थित रखें। बिखरे हुए सामान से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। हर चीज को अपने स्थान पर रखने से मानसिक शांति मिलती है। रोजाना घर में झाड़ू-पोछा करें। इसके अलावा जाल और धूल को भी साफ कर पोंछते रहें।

9. सकारात्मक बातें करें

घर के सदस्यों के साथ सकारात्मक बातें करें। एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाएं और घर में खुशियों का माहौल बनाएं। इससे रिश्तों में मजबूती आती है। फालतू में झगड़ा, कलेश या लड़ाई न करें, साथ ही घर की स्त्री सदैव हंसते एवं मुस्कुराती हुई रहे इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

10. समय पर बिस्तर ठीक करें

सुबह बिस्तर को ठीक करें और इसे व्यवस्थित रखें। इससे घर में सुकून और साफ-सफाई का माहौल बना रहता है। बिस्तर ठीक नहीं करने से लक्ष्मी नाराज होती हैं और वास्तु दोष बढ़ता है। 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैस पर 30 मिनट में तैयार करें जूसी चिकन तंदूरी, स्वाद होगा होटल से भी बेहतर
बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी