10 लाख के बर्गर से गोल्ड टॉपिंग पिज्जा तक, 2025 में ये रहे मोस्ट एक्सपेंसिव फूड्स

Published : Dec 11, 2025, 01:14 PM IST
मोस्ट एक्सपेंसिव फूड्स

सार

2025 Most Expensive Foods: फाइन-डाइनिंग की दुनिया में 2025 में मोस्ट एक्सपेंसिव फूड्स का नया क्रेज देखने को मिला। 9.68 लाख रुपये वाले Asador Oupa बर्गर से लेकर 2.30 लाख के गोल्ड-टॉपिंग पिज्जा तक—जानिए साल 2025 के सबसे महंगे फूड आइटम्स के बारे में।

फाइन-डाइनिंग, लक्जरी फूड एक्सपीरियंस करना हर किसी के बस की बात नहीं होती। जब आम इंसान महीनों बचाता है तब परिवार के साथ रेस्टोरेंट में खा पाता है। खैर आम से हटकर पैसों वालो की दुनिया में खाना सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं है। खाने को स्टेटस सिंबल से भी जोड़ कर देखा जाता है। साल 2025 में ऐसे उदाहरण देखने को मिले जहां लग्जरी फूड के नाम पर लाखों खर्च किए गए। आइए जानते हैं ऐसे ही फूड्स के बारे में जिनकी कीमत सुन आपके होश उड़ सकते हैं। 

साढ़े 9 लाख रुपये तक का महंगा बर्गर

आखिरकार आप कितना महंगा बर्गर खा सकते हैं? साधारण सी दुकान में ₹100 में एक बर्गर का पीस मिल जाता है। हो सकता है कि दुकान अगर बड़ी हो या आप रेस्टोरेंट में बर्गर खा रहे हैं, तो दम 500 से हजार तक भी जा सकता है। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक बर्गर की कीमत 9 से 10 लाख के बीच में भी हो सकती है? जी हां! साल 2025 में Asador Oupa नाम का बर्गर 9,68000 रुपये की कीमत के कारण खूब लाइमलाइट में रहा। स्पेन के कैटेलोनिया के एक छोटे से रेस्टोरेंट का ये बर्गर अपनी कीमत के कारण चर्चा में रहा। इस बर्गर की कीमत इतनी ज्यादा इसलिए थी क्योंकि इसे 8 साल का शोध करने के बाद बनाया गया। इस बर्गर में किस सामग्री का इस्तेमाल किया गया? यह आज भी रहस्य है। सोशल मीडिया में साल 2025 में इस महंगे बर्गर की खूब चर्चा रही। 

और पढ़ें: नए चावल से बनाएं ये छत्तीसगढ़ी रेसिपी, खाने वाले हर साल करेंगे इंतजार

2.30 लाख में गोल्ड टॉपिंग पिज्जा 

2025 में न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट ने गोल्ड-टॉपिंग वाला एक पिज्जा पेश किया, जिसकी कीमत लगभग ₹2.30 लाख बताया गया। Industry Kitchen gold pizza की खासियत इसपर चढ़ी सोने की परत थी। जिस तरह से स्वीट्स पर चांदी वर्क चढ़ाया जाता है, ठीक वैसे ही गोल्ड कवर के कारण पिज्जा खूब फेमस हुआ। 

फ्रेंच फ्राइज के लिए हजारों का खर्च

बच्चों की पसंदीदा फ्रेंच फ्राइज जो आसानी से रेस्टोरेंट में 200 रु के अंदर मिल जाती है, उसका भी लग्जरी वर्जन पेश किया गया। न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट में सिर्फ फ्रेंच फ्राइज प्लेट 200 डॉलर लगभग 20 हजार में उपलब्ध थी। 

और पढ़ें: कौन सी रोटी किस सीजन में खाएं? रागी, बाजरा, मक्का, ज्वार की गाइड

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी
आलू-साबूदाना नहीं, बनाएं क्रिस्पी भिंडी चिप्स: स्वाद लाजवाब+सेहत के लिए भी बेहतर