नारंगी या ऑरेंज कलर की गोभी में बीटा कैरोटीन, विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका स्वाद हल्का मीठा होता है। अगर आपके बच्चों को गोभी पसंद नहीं है, तो उन्हें ये वाली गोभी सब्जी, सलाद, फ्राइड राइस या अन्य चीजों में मिलाकर खिलाएं। ये पोषण और स्वाद दोनों में कमाल है और बच्चों को बहुत पसंद आती है।