Different Types of Mango Pickle: गर्मियों में लगभग हर घर में आम का अचार डाला जाता है, जिसे पूरे साल बड़े शौक से खाया जाता है। लेकिन हर बार वही सिंपल अचार बनाने की बजाय आप अलग अलग मसालों और तरीकों से तैयार किए गए आम के अचार ट्राई कर सकते हैं।
खट्टा-मीठा आम का अचार बच्चों को बहुत पसंद आता है। इसके लिए आम को छोटे टुकड़ों में काट लें और उसमें चीनी या गुड़ मिलाकर कुछ समय के लिए रखें। अब इसमें इलायची, सौंफ और काली मिर्च डालें। इसे कुछ दिनों तक धूप में रखें। जब मिश्रण गाढ़ा और जैम जैसा हो जाए, तो इसे पराठे या ब्रेड के साथ सर्व करें।
ये सबसे क्लासिक और लंबे समय तक चलने वाला अचार माना जाता है, जो सरसों के तेल और मसालों से तैयार किया जाता है। सबसे पहले कच्चे आम को काट लें और उसमें नमक व हल्दी मिलाकर कुछ घंटों के लिए धूप में रखें। अब सरसों, मेथी, सौंफ, कलौंजी और लाल मिर्च मिलाएं। सरसों का तेल गर्म करके ठंडा करें और इसे आम में अच्छी तरह मिला दें। 4 से 5 दिन धूप दिखाने के बाद स्वादिष्ट अचार तैयार हो जाएगा।
35
इंस्टेंट मैंगो पिकल
अगर आप जल्दी बनने वाला अचार चाहते हैं, तो इंस्टेंट मैंगो पिकल बेहतरीन ऑप्शन है। इसके लिए कच्चे आम को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च और राई डालें। सरसों का तेल गर्म करें और उसमें मसाले मिलाकर आम डाल दें। हल्का सा पकाने के बाद 1 से 2 घंटे में यह अचार खाने के लिए तैयार हो जाता है।
45
गुजराती छुंदा अचार
गुजराती छुंदा अचार अपने खट्टे मीठे स्वाद के लिए दुनियाभर में पसंद किया जाता है। इसे कद्दूकस किए हुए कच्चे आम से बनाया जाता है। आम में चीनी, नमक और मसाले मिलाकर इसे 8 से 10 दिनों तक धूप में रखा जाता है। यह अचार पूरी, थेपला और पराठों के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है।
55
पानी वाला आम का अचार
पानी वाला आम का अचार हल्का और खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। यह खासकर दाल चावल के साथ बहुत अच्छा लगता है। इसे बनाने के लिए राई, मेथी, सरसों, लाल मिर्च और हल्दी को सरसों के तेल में भूनें। अब आम के टुकड़े डालें और थोड़ा पानी मिलाकर एक उबाल आने तक पकाएं। इसे 2 से 3 दिनों तक ढककर रखें, ताकि अचार अच्छे से फर्मेंट हो जाए। इसके बाद इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.