Dairy Free Ice Cream: गर्मियों में आइसक्रीम खाना सभी को पसंद होता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि बिना दूध के भी स्वादिष्ट डेयरी फ्री आइसक्रीम कैसे बनाई जा सकती है। फलों, नारियल और ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजों से तैयार ये आइसक्रीम झटपट बन जाती हैं…
बनाना आइसक्रीम बिना दूध के आसानी से बनाई जा सकती है। इसके लिए 3-4 पके हुए केले काटकर 5 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। जब केले जम जाएं, तो उन्हें मिक्सर में डालकर पीस लें। इसमें शहद और वैनिला एसेंस डालकर तब तक ब्लेंड करें, जब तक मिश्रण पूरी तरह स्मूद न हो जाए। अब इसे एक डिब्बे में भरकर 2 घंटे के लिए फ्रीजर में रखें और फिर चिल्ड सर्व करें। केले की वजह से इसका टेक्सचर बेहद क्रीमी बनता है और बिना दूध के भी यह आइसक्रीम बहुत स्वादिष्ट लगती है।
मैंगो कोकोनट आइसक्रीम बच्चों को बहुत पसंद आती है। इसे बनाने के लिए 1 कप आम का पल्प, 1 कप नारियल दूध, 3 चम्मच चीनी और थोड़ा सा इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। जब मिश्रण स्मूद हो जाए, तो इसे एयरटाइट बॉक्स में भरकर 5-6 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। बीच में 1-2 बार मिश्रण को चला दें, ताकि बर्फ के क्रिस्टल न बनें। गर्मियों में यह मैंगो फ्लेवर आइसक्रीम एक परफेक्ट ऑप्शन है।
35
स्ट्रॉबेरी बनाना आइसक्रीम
स्ट्रॉबेरी बनाना आइसक्रीम भी बिना दूध के बनाई जा सकती है। इसके लिए स्ट्रॉबेरी और केले को काटकर फ्रीजर में सेट होने दें। फिर इन्हें ब्लेंडर में डालकर क्रीमी पेस्ट बना लें। मिठास के लिए चीनी या शहद मिलाएं। अब मिश्रण को कंटेनर में भरकर 3-4 घंटे के लिए फ्रीजर में रखें। इसका नेचुरल पिंक कलर बच्चों को बहुत पसंद आता है।
45
ओरियो बिस्किट आइसक्रीम
ओरियो बिस्किट आइसक्रीम आजकल काफी ट्रेंड में है। इसे बनाने के लिए दूध की जगह कोकोनट मिल्क या नारियल क्रीम का इस्तेमाल करें। सबसे पहले ओरियो बिस्किट को क्रश कर लें। अब इसे नारियल क्रीम में मिलाकर ब्लेंड करें। मिश्रण को डिब्बे में भरकर 5-6 घंटे के लिए फ्रीजर में रखें। ऊपर से ओरियो क्रम्ब्स डालकर सर्व करें। यह आइसक्रीम बिल्कुल मार्केट जैसी लगती है और बिना दूध के भी बेहद रिच और क्रीमी बनती है।
55
वाटरमेलन पॉप्सिकल आइसक्रीम
तरबूज यानी वाटरमेलन से भी बेहद स्वादिष्ट आइसक्रीम बनाई जा सकती है। इसके लिए 2 कप तरबूज के टुकड़े, 1 चम्मच नींबू रस और 2 चम्मच शहद को ब्लेंड कर लें। अब इस मिश्रण को पॉप्सिकल या कुल्फी मोल्ड में डालें और 4-5 घंटे के लिए सेट होने दें। यह आइसक्रीम बेहद रिफ्रेशिंग और लो कैलोरी होती है।