
Difference between real and fake almonds: आजकल खाने-पीने की चीजों में मिलावट आम बात हो गई है। सब्जी, फल, मसाले, मीट, यहाँ तक कि बादाम में भी मिलावट होने लगी है। बादाम जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं, उनमें भी कई तरह के केमिकल और नकली चीजें मिलाई जा रही हैं। असली और नकली बादाम में फर्क करना मुश्किल हो गया है।
बादाम डायबिटीज, हार्ट की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियों से बचाते हैं। ये याददाश्त भी बढ़ाते हैं। कई लोग रात को बादाम भिगोकर सुबह बच्चों को खिलाते हैं, ताकि उनकी सेहत अच्छी रहे। लेकिन आजकल बाजार में नकली बादाम भरे पड़े हैं। अनजाने में हम नकली बादाम खाकर अपनी सेहत को और भी ज्यादा खराब कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं असली और नकली बादाम की पहचान कैसे करें।
नकली बादाम को पहचानने के 5 आसान तरीके (how to identify fake almonds)
1. रंग देखकर पहचानें
असली बादाम का रंग हल्का भूरा होता है। लेकिन नकली बादाम का रंग अक्सर ज्यादा गहरा भूरा होता है। ये गहरा रंग केमिकल मिलाने की वजह से होता है। अगर बादाम का रंग आपको ज्यादा गहरा लगे, तो उसे न खरीदें।
2. पानी में डालकर देखें
असली बादाम पानी में डालने पर डूब जाते हैं, क्योंकि उनका वजन और घनत्व सही होता है। लेकिन नकली बादाम अक्सर पानी में तैरते रहते हैं। अगर ऐसा हो, तो समझ जाइए कि आपने नकली बादाम खरीदे हैं।
3. हाथ से रगड़कर देखें
एक बादाम को हाथ में लेकर उंगलियों से रगड़ें। अगर आपके हाथ पर रंग लग जाए, तो समझ लीजिए कि उसमें नकली रंग मिलाया गया है। असली बादाम रगड़ने पर रंग नहीं छोड़ते।
4. कागज पर टेस्ट करें
एक सफेद कागज पर २-३ बादाम रखकर उन्हें अच्छी तरह दबाएँ या मसलें। अगर कागज पर तेल या बादाम की खुशबू आए, तो वो असली बादाम हैं। अगर तेल या खुशबू न आए, तो वो नकली होने की संभावना ज्यादा है।
5. स्वाद से पहचानें
दुकान पर ही एक बादाम खाकर देख लीजिए। असली बादाम का स्वाद हल्का मीठा और टेक्सचर नर्म होता है। नकली बादाम का स्वाद कड़वा, तीखा या अजीब सा हो सकता है, और कई बार उनके छिलके के नीचे से भी अजीब सी गंध आती है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.