
फूड डेस्क : मूंगफली से बनाए गए स्नैक्स हर दूसरे पर्सन को खाने में पसंद आते हैं। क्योंकि ये स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन होते हैं। ऐसे में हम आपके लिए शाम की चाय के साथ परोसने के लिए मूंगफली से बने कुछ बेहतरीन और आसान स्नैक्स आइटम लेकर आए हैं। जो ना सिर्फ क्रिस्पी और स्वादिष्ट हैं बल्कि सुपर हेल्दी भी हैं। इनको आप घर में बनाकर शाम की चाय के साथ एंजॉय कर सकती हैं। यहां जानें इनकी डिटेल रेसिपी।
विधि: भुनी मूंगफली को दरदरा पीस लें। इसमें मैश किए आलू, हरी मिर्च, धनिया, जीरा पाउडर और नमक मिलाएं। टिक्की का आकार दें और ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें। गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें। हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ परोसें।
मुंह में डालते ही घुलेगी खस्ता भाकरवड़ी, बनाते वक्त याद रखें 3 Tips
विधि: मूंगफली में बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च, चाट मसाला और नमक मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए हल्का गाढ़ा बैटर तैयार करें। मूंगफली को इस बैटर में अच्छी तरह कोट करें। गरम तेल में क्रिस्पी और सुनहरा होने तक तलें। तैयार मसाला मूंगफली को चाय के साथ परोसें।
विधि: मूंगफली, पनीर, आलू, अदरक-लहसुन पेस्ट, गरम मसाला और नमक मिलाकर मिक्सचर बनाएं। मिक्सचर को रोल का आकार दें। रोल को ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें और गरम तेल में तलें। टोमेटो सॉस या मिंट चटनी के साथ परोसें।
विधि: बेसन, मूंगफली, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और नमक मिलाकर बैटर तैयार करें। गरम तवे पर तेल डालें और बैटर को फैलाकर चीला बनाएं।दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें। चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।
विधि: मूंगफली, आलू, भीगी ब्रेड, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, गरम मसाला और नमक मिलाकर मिक्सचर तैयार करें। कटलेट का आकार दें और ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें। गरम तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। चाय के साथ परोसें।
न फटेगी न टूटेगी ! इस ट्रिक से घर पर बनाएं होटल स्टाइल मक्के की रोटी
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.