Evening Snacks में बच्चों को खिलाएं 5 टेस्टी फूड, भूल जाएंगे बाहर का पिज्जा और पानी पूरी

Published : Aug 15, 2023, 02:37 PM IST

5 Mouth Watering Evening Snack: मानसून का मौसम पूरे जोरों पर है और इसलिए सभी स्वादिष्ट चीजों के लिए हमारा मन भागता है। हम आपके लिए कुछ बेहतरीन चीजें लाए हैं जिनका आप इस मानसून के मौसम में आनंद ले सकते हैं।

PREV
16
मानसून के मौसम में लें 5 स्नैक्स का आनंद

मानसून का मौसम पूरे जोरों पर है और इसलिए सभी स्वादिष्ट चीजों के लिए हमारा मन भागता है। खूबसूरत बादलों वाले आसमान, बारिश की थरथराहट की आवाज और हमारे चेहरों पर बहती ठंडी हवा के साथ, हम निश्चित रूप से इसका कोई भी पल मिस नहीं करना चाहते हैं। एक कप चाय की चुस्कियां लेना या स्वादिष्ट स्नैक्स का आनंद लेना ही इसे और भी बेहतर बनाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि जब इन स्नैक्स को चुनने की बात आती है तो हमारे पास विकल्प नहीं होते। इसीलिए हम आपके लिए कुछ बेहतरीन चीजें लाए हैं जिनका आप इस मानसून के मौसम में आनंद ले सकते हैं।

26
पनीर पकौड़ा

मानसून में पकौड़ों को सबसे ज्यादा याद किया जाता है। लेकिन कौन सा पकौड़ा ये चूस करने के लिए अनगिनत विकल्प हैं और उनमें से हर एक हमें पसंद होता है। ये स्वादिष्ट पनीर पकौड़े बनाना कोई कठिन काम नही हैं। पनीर को मसलेदार बेसन के घोल में लपेटा जाता है और सुनहरा और कुरकुरा होने तक तला जाता है। आप इस मानसून के आनंद के लिए तरस रहे हैं, तो हमारा सुझाव है कि आप अपने लिए इन बेस्ट डिशेज को अभी ऑर्डर करें।

36
ब्रेड पकोड़ा

कुछ चीजें हमें तुरंत खुशी देने में कामयाब होती हैं, जिनमें से एक है ब्रेड पकोड़ा। यह स्वादिष्ट स्नैक्स हमारी शाम की चाय और बारिश का एक सबसे अच्छा साथी है। इसके स्वाद का आनंद लेने के लिए इसे पुदीने की चटनी के साथ मिलाना न भूलें। स्वादिष्ट ब्रेड पकोड़े का आनंद लें और मानसून की उदासी को दूर भगाएं।

46
समोसा चाट

आप मानसून के दौरान समोसे के बिना नहीं रह सकते हैं, तो समोसा चाट का यह नया वर्जन जरूर आजमाना चाहिए! समोसे के ऊपर मसालेदार चना, दही, प्याज, धनिया और सेव डाला जाता है, जो इसके स्वाद को एक लेवल ऊपर ले जाता है। एक बार जब आप इस स्नैक को आजमाएंगे, तो हमें यकीन है कि आप इसे बार-बार खाना चाहेंगे। 

56
दाल कचौरी

मानसून के, दौरान एक और बहुत पसंद किया जाने वाला नाश्ता है कचौरी। यह कुरकुरा, मसालेदार और स्वादिष्ट मूंग दाल से भरा हुआ है। मसालेदार स्वाद को संतुलित करने के लिए आप इसे ऐसे ही या कुछ मीठी चटनी के साथ भी खा सकते हैं। शाम में आप इस क्लासिक राजस्थानी नाश्ते का आनंद जरूर लें।

66
टिक्की

भारतीयों के आलू टिक्की के प्रति प्रेम को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। दही और मीठी और तीखी चटनी के साथ कुरकुरी टिक्की खाने का एहसास बयां नहीं किया जा सकता है। जबकि हम पूरे साल इस क्लासिक स्ट्रीट फूड को खाने का आनंद लेते हैं, मानसून की बारिश शुरू होते ही यह और भी फेमस हो जाता है।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories