Sugar Substitute: व्हाइट शुगर कई तरह की बीमारियों को अपने साथ लेकर आता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट शुगर नहीं खाने की सलाह देते हैं। सवाल ये है कि फिर मीठे की तलब को कैसे मिटाया जाए। चाय और खीर में मिठास कैसे लाई जाए।
व्हाइट शुगर यानी सफेद चीनी के बदले आप अपने किचन में 6 चीजों को रखकर नेचुरली फूड्स में मिठास ला सकते हैं। इसे खाने से ना तो शुगर लेबल बढ़ने की चिंता होगी और ना ही मोटापे का डर होगा। तो चलिए बताते हैं 5 सब्स्टीट्यूट जो चीनी के बदले इस्तेमाल कर सकते हैं।
27
कोकोनट से बनी शुगर
चीनी के बदले आप कोकोनट शुगर को किचन में रखें। नारियल से बनी ये चीनी रिफाइंड नहीं होती है। इसमें आयरन, फाइबर, जिंक कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। डायबिटीज पेशेंट भी इसे खा सकते हैं। ये पेट में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाता है। पाचन तंत्र को हेल्दी रखता है। हालांकि यह व्हाइट शुगर से महंगा आता है। लेकिन हेल्थ के लिए थोड़ी जेब तो खाली कर ही सकते हैं।
37
डेट शुगर
डेट यानी खजूर से बनी चीनी भी सेहत के लिए अच्छा होता है। विटामिन, कैल्शियम ,आयरन और मिनरल से भरपूर यह चीनी का हेल्दी ऑप्शन है। डिश को मीठा बनाने के लिए आप इसे बड़े आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। डायबिटीज पेशेंट और डाइटिंग करने वाले लोग भी इसे खा सकते हैं।
47
शहद
शहद में विटामिन और मिनरल के साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह शरीर के इम्युन पावर को मजबूत बनाता है। चीनी का एक हेल्दी विकल्प शहद होता है। स्मूदी, मिल्क शेक, लस्सी, आदी में मिलाकर आप इसे खा सकते हैं।
57
मेपल सिरप
मेपल सिरप मेपल के पेड़ों के रस से बनाया जाता है। इसमें कुछ खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह एक समृद्ध, कारमेल जैसा स्वाद जोड़ता है और आमतौर पर पैनकेक, वफ़ल और अन्य खाद्य पदार्थों के लिए टॉपिंग के रूप में उपयोग किया जाता है।
67
स्टेविया की पत्तियां
स्टेविया की पत्तियां भी मिठास की क्रेविंग को शांत करती है। इसमें नेचुरल स्वीटनर होता है। ये ब्लड प्रेशर लेवल और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में करने के साथ वेट भी नहीं बढ़ाती। चाय में आप मिलाकर इसे आराम से पी सकते हैं।
77
मॉन्क फ्रूट्स एक्सट्रैक्ट
मॉन्क फ्रूट्स एक्सट्रैक्ट भी बिना कैलोरी के मिठास देता है। चीनी के बदले आप इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मॉन्क फ्रूट्स एक्सट्रैक्ट को आप चाय में मिलाकर ले सकते हैं। या फिर मिठाइयों और सॉस में स्वीटनर के रूप में प्रयोग कर सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.