
Kitchen Tools To Buy On Dhanteras: अगर आप भी कंफ्यूज है कि आपको दिवाली या धनतेरस पर क्या खरीदना है, सोना चांदी खरीदने का बजट नहीं है और छोटी-मोटी चीज की घर में जरूरत नहीं है। तो आज हम आपको बताते हैं ऐसे पांच जरूर किचन गैजेट्स जिन्हें अगर आप अपने किचन में ले आएंगे तो न सिर्फ आपका काम आसान होगा बल्कि आपका समय बचेगा और त्योहार पर ये किचन टूल गिफ्ट करने के लिए भी बेस्ट ऑप्शन रहेगा। तो चलिए आपको बताते हैं धनतेरस पर आप कौन सी पांच चीजें किचन के लिए खरीद सकते हैं।
इंस्टाग्राम पर masterchefpankajbhadouria मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने धनतेरस शॉपिंग को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने बताया है कि धनतेरस पर ट्रेडिशनल रूप से सोना चांदी के अलावा पीतल और रसोई के बर्तन खरीदने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में आप इस बार अपने किचन को मॉडर्न बनाते हुए ये पांच गैजेट्स खरीद सकते हैं…
अगर आप झटपट चॉपिंग करना चाहते हैं और ड्राई फ्रूट से लेकर प्याज, लहसुन, अदरक को बारीक काटना चाहते हैं तो अब आप इलेक्ट्रिक मिनी चॉपर ले सकते हैं। इसके लिए आपको बैटरी की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि ये यूएसबी केबल से चार्ज हो जाएगा और कुछ ही सेकंड में सभी चीजों को बारीक चॉप कर देगा। ये चॉपर आपको आसानी से 400 से ₹1400 तक ऑनलाइन या ऑफलाइन शॉप पर भी मिल जाएगा।
और पढ़ें- दिवाली से पहले हेल्दी किचन का तोहफा, ₹108 EMI पर खरीदें Air Fryer
अगर दिवाली पर आपके यहां भी ढेर सारे मेहमान आते हैं और आप गरम-गरम खाना नहीं बना पाते है, तो इस बार आप एक इलेक्ट्रिक फूड वार्मर धनतेरस पर खरीद सकते हैं। जो ना केवल आपके खाने को गर्म रखेगा बल्कि डाइनिंग टेबल की रौनक भी बढ़ाएगा। इस इलेक्ट्रिक फूड वार्मर को आप आसानी से ₹1000 के अंदर खरीद सकते हैं।
ये एक ऐसा कुकिंग पैन है जो लाइफटाइम आपके काम आएगा। इसमें ट्रिपल लेयर कोटिंग होती है। इसे साफ करना आसान होता है, इसमें खाना अच्छी तरह से पकता है और नीचे चिपकता भी नहीं है। इस ट्राई प्लाई कुकवेयर को आप आसानी से 1000 से 1500 रुपए में खरीद सकते हैं।
ये ऑफर भी देखें- ब्रांडेड हैंडबैग में 40% से 60% तक मिल रहा ऑफर्स, कम कीमत में दिखाएं फुल स्वैग
अगर आप हेल्दी चीज खाना चाहते हैं, तो आपके किचन में एक एयर फ्रायर जरूर होना चाहिए। ये आपको आसानी से 4000 से 7000 के बीच मिल जाएगा। इसमें बहुत कम तेल का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा आप बेकिंग, ग्रिल और फ्राइंग इसमें कर सकते हैं।
अगर आप हैंड ब्लेंडर इस्तेमाल करके परेशान हो चुके हैं, तो इस बार अपने किचन में एक इमर्शन ब्लेंडर ला सकते हैं। इसे ब्लेंड करने के लिए आपको खाने को ठंडा करने की जरूरत नहीं है। ये ब्लेंडर गरम खाने को कटोरे में ही ब्लेंड कर सकता है और इसे साफ करना भी बहुत आसान है। आप इससे लस्सी बना सकते हैं, मलाई को ब्लेंड करके मक्खन बना सकते है और कई तरह से इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.