
Balloon Like Fluffy Malpua: होली का त्यौहार नजदीक है और ये त्यौहार मालपुआ के बिना अधूरा है, बहुत से लोगों से मालपुआ तेल पर डालने के बाद फुलती नहीं है। ऐसे में होली पर अगर आप चाहते हैं कि आपके मालपुए इतने नरम और फूले हुए बनें कि हर कोई रेसिपी पूछे, तो सिर्फ सही सामग्री काफी नहीं है-जरूरी है सही तकनीक। अक्सर मालपुआ सख्त, चपटे या अंदर से कच्चे रह जाते हैं। लेकिन कुछ आसान सीक्रेट टिप्स अपनाकर आप घर पर ही हलवाई जैसे गुब्बारे की तरह फूले, स्पंजी और रसीले मालपुए बना सकते हैं। आइए जानें वो 5 खास ट्रिक्स।
मालपुआ का घोल न ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही बहुत गाढ़ा। सही कंसिस्टेंसी पकोड़े के घोल जैसी होनी चाहिए। मैदा, सूजी और दूध मिलाकर स्मूद बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि उसमें एक भी गुठली न रहे। बैटर जितना स्मूद होगा, मालपुआ उतना ही मुलायम बनेगा। मैदा, सूजी और दूध मिलाकर बैटर बना लें और आधा घंटे के लिए छोड़ दें ताकी सूजी अच्छे से फूल जाए।
इसे भी पढ़ें- Holi Special Dahi Vada: होली पर मेहमान चाटते रह जाएंगे उंगलियां, बनाएं ये 3 स्पेशल दही वड़ा
घोल तैयार करने के बाद उसे कम से कम 20-30 मिनट ढककर रख दें। इससे सूजी फूल जाती है और घोल में हल्का फर्मेंटेशन आता है, जो मालपुए को फुलाने में मदद करता है। अगर जल्दीबाजी करेंगे तो मालपुआ सख्त और चिपटी हुई बनेगी ।
फूले-फूले मालपुए के लिए एक चुटकी बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा मिलाना मददगार होता है। कुछ लोग इसमें सौंफ या इलायची भी डालते हैं, जिससे स्वाद के साथ हल्की एयरनेस भी आती है। लेकिन मात्रा बहुत कम रखें ज्यादा डालने से स्वाद बिगड़ सकता है।
मालपुआ तलते समय तेल या घी मध्यम गर्म होना चाहिए। बहुत तेज आंच पर मालपुआ बाहर से जल्दी ब्राउन हो जाएंगे और अंदर से कच्चे रहेंगे। धीमी-मध्यम आंच पर तलें ताकि वे धीरे-धीरे फूलें और सुनहरे बनें। जब आप घोल डालें तो उसे खुद फैलने दें-चम्मच से फैलाने की कोशिश न करें।
इसे भी पढे़ें-5 Gujiya Fillings: क्रिस्पनेस+सॉफ्टनेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, होली पर ट्राई करें ये 5 स्टफ गुजिया
चाशनी एक तार की होनी चाहिए-न ज्यादा गाढ़ी, न पतली। तले हुए गरम मालपुए सीधे हल्की गरम चाशनी में डालें और 1-2 मिनट ही रखें। ज्यादा देर भिगोने से वे टूट सकते हैं। सही समय पर निकालने से मालपुए अंदर तक रसदार और बाहर से हल्के क्रिस्प रहते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.