Gujiya Hack: बिना सांचे के केवल एक कटोरी और चम्मच से बनाएं परफेक्ट गुजिया शेप

Published : Feb 25, 2026, 08:01 AM IST
Gujiya kaise banate hain

सार

Bina Sanche Ki Gujiya: होली पर गुजिया का सांचा नहीं है? सिर्फ एक कटोरी और चम्मच से 15 मिनट में बनाएं परफेक्ट शेप वाली क्रिस्पी गुजिया। जानें आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका। 

Gujiya Without Mould: होली का त्योहार बस कुछ ही दिनों में आने वाला है और होली से पहले घरों में ढेर सारे मिष्ठान और पकवान बनाए जाते है। जिसमें गुजिया सबसे इंपॉर्टेंट है। होली के दिन गुजिया का भोग जरूर लगाया जाता है और घर वालों या मेहमानों को इसे खिलाया जाता है। लेकिन कई बार होता है कि हमारे पास गुजिया बनाने का सांचा नहीं होता है और इतना समय भी नहीं बचा होता कि मार्केट जाकर गुजिया का सांचा खरीद कर ला सकें। तो घर में पड़ी छोटी सी कटोरी और एक चम्मच की मदद से आप गुजिया की स्टफिंग करके इसे परफेक्ट शेप दे सकते हैं और 15 मिनट में आधा किलो से ज्यादा गुजिया बनाकर तैयार कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कटोरी चम्मच की मदद से कैसे परफेक्ट शेप वाली गुजिया बनाई जा सकती है...

गुजिया बनाने की सामग्री

गुजिया बनाने के लिए आपको दो कप मैदा, आधा कप घी (मोयन और तलने के लिए), आटा गूंथने के लिए पानी, स्टफिंग के लिए मावा, चीनी, ड्राई फ्रूट्स, 1-2 चम्मच सूजी और नारियल का बूरा।

और पढ़ें- Types Of Gujiya: होली पर बनाएं 5 तरह की गुजिया, सभी का स्वाद है लाजवाब

बिना सांचे के कैसे बनाएं गुजिया

  • बिना सांचे की गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले मैदा में दो चम्मच घी मिलाकर इसे हाथों से रगड़े। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक सख्त आटा गूंथ लें। इसे 10 से 15 मिनट तक ढक कर रख दें।
  • गुजिया की स्टफिंग बनाने के लिए एक पैन में मावा को भूनें। इसके बाद सूजी को भी ड्राई रोस्ट कर लें। दोनों चीजों को आपस में मिलाएं। इसमें बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, नारियल का बूरा और चीनी मिलाकर इसकी स्टफिंग तैयार करें।
  • बिना सांचे के गुजिया बनाने के लिए आटे की छोटी सी लोई बनाकर पूरी जितना गोल बेलें। अब एक छोटी कटोरी को उल्टा रख कर पूरी पर दबाएं, ताकि आपको एक परफेक्ट गोल साइज का शेप मिल जाए। इसके एक्स्ट्रा कॉर्नर को हटा दें।
  • अब गुजिया के बीच में एक से दो चम्मच स्टफिंग रखें। किनारों पर पानी लगाएं और गुजिया को आधा मोड दें। अब चम्मच के पीछे वाले हिस्से से किनारों पर हल्का-हल्का दबाते जाएं। इससे सुंदर डिजाइन बनेगी और गुजिया अच्छे से सील भी हो जाएगी। आप इसके लिए चकरी वाली चम्मच का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • अब गुजिया को तलने के लिए एक कढ़ाई में तेल या घी गर्म करें। जब ये मीडियम हॉट हो जाए, तो इसमें दो से तीन गुजिया डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें। ऐसे ही सारी गुजियाओं को सेंक लें।

ये भी पढ़ें- Gujiya Reipes: गुजिया बनाते वक्त चीनी हो गई ज्यादा ? जानें मिठास कम करने के बेस्ट टिप्स

गुजिया बनाने के लिए जरूरी टिप्स

गुजिया बनाते समय ध्यान रखें कि आटा ज्यादा नरम ना हो, वरना गुजिया फट सकती है। स्टफिंग ठंडी होनी चाहिए, गर्म स्टफिंग भरने से गुजिया फट सकती है। तलते समय गैस की फ्लेम मीडियम रखें, बहुत ज्यादा तेज फ्लेम में गुजिया जल सकती हैं और स्लो फेम में घी या तेल गुजिया के अंदर भर सकता है। आप हेल्दी ऑप्शन चुनना चाहते हैं, तो 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 से 20 मिनट के लिए गुजिया को बेक भी कर सकते हैं।

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Crispy Air Fryer Recipes: तेल से दूरी, स्वाद से नहीं! एयर फ्रायर में ट्राई करें 5 क्रंची रेसिपी
Karonda Chutney Recipe: धनिया-पुदीना नहीं बारिश में बनाएं स्वादिष्ट करौंदे की चटनी, 5 मिनट में होगी रेडी