Tiranga recipes for 26 January; गणतंत्र दिवस पर कुछ खास बनाना चाहते हैं? ये तिरंगा रेसिपीज़ ट्राई करें! सैंडविच, इडली, पुलाव, ढोकला और कुल्फी को तिरंगे रंग में बनाकर सेलिब्रेट करें।
26 जनवरी पर आप तीन लेयर वाला सैंडविच बना सकते हैं। इसमें हरी चटनी, मेयोनेज और गाजर का उपयोग करके तीन रंग बनाए जाते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए
ब्रेड स्लाइस
हरी चटनी (धनिया और पुदीना से)
गाजर का पेस्ट
मेयोनेज
विधि
एक ब्रेड स्लाइस पर हरी चटनी लगाएं। दूसरी स्लाइस पर मेयोनेज लगाकर रखें। तीसरी स्लाइस पर गाजर का पेस्ट लगाएं। सभी स्लाइस को एक के ऊपर एक रखें और आपका तिरंगा सैंडविच तैयार है।
25
2. तिरंगा इडली
इडली बैटर को तीन भागों में बांटे, सफेद, हरा, और केसरिया। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
इडली बैटर
पालक प्यूरी (हरा रंग)
गाजर प्यूरी (केसरिया रंग)
विधि
इडली बैटर को तीन हिस्सों में बांटें। पहले हिस्से में पालक प्यूरी मिलाएं, दूसरे में गाजर प्यूरी और तीसरे को सफेद ही रखें। इन्हें स्टीमर में तिरंगे की परतों में डालकर पकाएं। इसे सांभर या चटनी के साथ सर्व करें।
35
3. तिरंगा पुलाव
सामग्री
बासमती चावल
गाजर का पेस्ट (केसरिया रंग)
पालक प्यूरी (हरा रंग)
सफेद चावल
विधि
चावल को तीन हिस्सों में बांटें। एक हिस्से को गाजर के साथ पकाएं, दूसरे को पालक के साथ और तीसरा हिस्सा सफेद ही रहने दें। ऊपर से तड़का लगाएं और तीनों को एक-एक परत में रखें और परोसें।
गुजराती ढोकला को तिरंगा रूप देने के लिए आपको चाहिए-
सूजी
गाजर का रस (केसरिया रंग)
पालक प्यूरी (हरा रंग)
विधि
बेसन बैटर को तीन हिस्सों में बांटें। पहले हिस्से में गाजर का रस मिलाएं, दूसरे में पालक प्यूरी और तीसरे को सफेद ही रखें। इन्हें स्टीमर में तिरंगे की परतों में पकाएं।
55
5. तिरंगा कुल्फी
तीन रंग की कुल्फी बच्चों के लिए आप 26 जनवरी पर आप बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
दूध
केसर
पुदीना
गाजर का पेस्ट
विधि
दूध को तीन हिस्सों में बांटें। पहले हिस्से में केसर मिलाएं, दूसरे में पुदीना पेस्ट और तीसरे को सफेद ही रहने दें। तीनों मिश्रण को परत दर परत कुल्फी मोल्ड में डालें और जमाएं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.