30रु. के बेसन से बनाएं 7 चटपटे स्नैक्स, बच्चे-बड़ों की होगी बल्ले-बल्ले
Snacks under 30 rupees with gram flour: सुबह के नाश्ते के लिए बेसन से बनने वाले 7 लाजवाब व्यंजनों की झलक। चीला से लेकर खमण तक, हर स्वाद के लिए कुछ खास!

बेसन चीला
ब्रेकफास्ट में अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो बेसन का बैटर बनाकर उसमें बारीक प्याज, हरी मिर्च और पसंद की सब्जी और मसाले मिलाकर तवे पर डालकर इसे दोनों तरफ से सेंक लें। इस बेसन चीला को चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

पकोड़े
ढाई सौ ग्राम बेसन से आप स्नैक्स के लिए मजेदार पकौड़े बना सकते हैं। बेसन में आलू, प्याज, पालक या ब्रेड के टुकड़े डुबोकर डीप फ्राई करें और सुबह-सुबह चाय के साथ इसका लुत्फ उठाएं।
ढोकला
अगर आप हल्का और मजेदार स्नैक्स ट्राई करना चाहते हैं, तो आप गुजराती ढोकला भी बना सकते हैं। यह हल्का, फूला और स्पंजी होता है, जिसे स्टीम करके पकाया जाता है और ऊपर से तड़का लगाया जाता है।
खमण
खमण भी ढोकले की तरह ही होता है लेकिन इसमें ज्यादा सॉफ्टनेस होती है और इसके ऊपर शक्कर का मीठा पानी डाला जाता है, जिससे यह और रसीला हो जाता है। इसे नींबू और हरी मिर्च का तड़का लगाया जाता है।
ये भी पढ़ें-
खांडवी
खांडवी भी एक गुजराती डिश है, जो बेसन और दही के घोल को पकाकर थाली पर फैला कर गोल रोल करके बनाई जाती है और ऊपर से सूखे नारियल, राई का तड़का लगाया जाता है।
सेव या भुजिया
बेसन में नमक और तेल का मौन और कुछ मसाले डालकर आटा गूंथे, महीने छेद वाली मशीन से सेव या भुजिया बना लें। यह चाय के साथ परफेक्ट स्नैक है और इसे आप कई दिनों के लिए स्टोर भी कर सकते हैं।
बेसन वाली मिर्च
अगर आपके पास मोटी मिर्च रखी है, तो इसमें चीरा लगाकर आप अंदर आलू की स्टफिंग करें और इसे बेसन के बैटर में डिप करके इसे डीप फ्राई कर दें। आपके बेसन के मिर्ची वाले पकोड़े तैयार हैं।
और पढ़ें-
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.