
Recipes from spoiled milk: गर्मियों के दिनों में अक्सर दूध फटने की समस्या होती है। 6-8 घंटे में ही दूध फट जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग दूध फटने के बाद इसका पनीर बना लेते हैं, जबकि फटे हुए दूध से आप मिठाई से लेकर कटलेट तक कई बेहतरीन चीजें बना सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि फटे हुए दूध से आप कौन सी 7 चीजें बनाकर किचन में इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने घर वालों को भी इंप्रेस कर सकते हैं।
फटे दूध से बनाएं 7 चीजें (What to make from curdled milk)
छेना
यह पनीर जैसा ही होता है, लेकिन कम दबा हुआ। इससे आप रसगुल्ला, छेना टोस्ट, छेना पुडिंग बना सकते हैं।
रसगुल्ला या रस मलाई
फटे दूध से बने छेने को गूंदकर आप रसगुल्ले या रस मलाई बना सकते हैं। मिठाई खाने के शौकीनों के लिए ये एकदम बढ़िया ऑप्शन है।
छेना सैंडविच या कटलेट
छेने में उबले आलू, मसाले और सब्जियां मिलाकर टिक्की या कटलेट बनाएं। इसे शैलो फ्राई करें और चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
छेना खीर
छेने को दूध में पकाकर आप एक लाजवाब मिठाई बना सकते हैं। इसमें इलायची और ड्राई फ्रूट्स डाले और मलाईदार छेना खीर तैयार करें।
छेना टोस्ट
ब्रेड पर छेना फैलाकर हल्का टोस्ट कर लें, ऊपर से शहद या चीनी छिड़कें और स्वादिष्ट नाश्ता तैयार करें।
फटे दूध की सब्जी
प्याज-टमाटर, अदरक-लहसुन की मसालेदार तरी में छेना डालकर सब्जी बनाई जा सकती है। आप इसे पनीर भुर्जी की तरह ड्राई या हल्की ग्रेवी भी कर सकते हैं।
जैविक खाद
अगर आप पनीर बनाने के बाद इसके पानी को खाने में उपयोग नहीं करना चाहते, तो बचे हुए फटे दूध को पौधों के लिए खाद या जैविक फर्टिलाइजर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.