Holi 2023: मिलावट कहीं रंग में डाल दे ना भंग, ऐसे घर में मिठाई की शुद्धता परखें

फूड डेस्क. होली में रंगों के साथ-साथ मिठाई की बिक्री भी बढ़ जाती है। इसके साथ बढ़ जाता है मिलावट का खतरा। मिलावटी मिठाई सेहत के लिए खतरनाक होता है। तो सवाल है इससे कैसे बचा जाए। तो हम आपको बताएंगे कि मिठाई की शुद्धता घर में कैसे परख सकते हैं।

Nitu Kumari | Published : Mar 4, 2023 8:52 AM IST

17

सबसे पहले जान लें कि मिलावट सीधे मिठाई में नहीं, बल्कि उसे जिस सामग्री से तैयार की जाती है उसमें की जाती है। जैसे मेवा, दालें, शहद, दूध और चीन समेत अन्य चीजों में दुकानदार मिलावट करते हैं। तो चलिए जानते हैं मिलावट का लिटमस टेस्ट आप कैसे कर सके हैं।

27

सबसे पहले अगर आप हाथ में मिठाई लेते हैं और रंग हाथों पर लग जाए तो समझ लें कि ये सेहत को नुकसान पहुंचाने वाला मिठास है। मतलब मिठाई में रंग मिला है।  मेटानिल येलो और टारट्राजाइन सबसे ज्यादा मिठाई में मिलाया जाता है। इससे किडनी खराब होने का खतरा होता है। 

37

मेवे में सबसे ज्यादा मिलावट की जाती है। इसकी पहचान करने के लिए मेवे पर दो बूंद आयोडीन का डालें। अगर ये काला पड़ने लगता है तो समझ लें कि मेवे में मिलावट की गई है।

47

मावा यानी खोआ में स्टार्च भी मिलाया जाता है। इसे जांचने के लिए मावा को अलग लेकर इसमें पानी मिलाएं और फिर उबालें। इसके बाद आयोडीन की कुछ बूंद डाले। अगर इसमें नीला रंग की परत दिखाई देती है। तो इसका मतलब है कि मावा में स्टार्च की मिलावट की गई हैं।
 

57

शहद में चीनी की मिलावट की जाती है। इसका पता घर पर आसानी से लगाया सकता हैं। रूई को शहद से भिगोए। फिर इसे जलाएं।  अगर शहद में चीनी पानी मिला होता है तो यह जलेगी नहीं। लेकिन अगर शहद शुद्ध है तो तुरंत जल उठेगी।

67

दूध की शुद्धता की परख करने के लिए उसे सूंघकर देखें। अगर मीठेपन की खुशूब आ रही है तो यह शुद्ध होता है। लेकिन अगर साबुन या डिटरजेंट जैसी महक आ रही है तो यह समझ लें कि इसमें मिलावट की गई है। दूध उबालने के बाद भी सफेद रहता है तो वो असली होता है। अगर उसका रंग पीला हो जाए तो समझ लें कि उसमें यूरिया मिलाया गया है।
 

77

मिठाई को खूबसूरत बनाने के लिए उसपर चांदी का वर्क लगाया जाता है। जिसे खाने से कोई सेहत पर प्रभाव नहीं होता। लेकिन इसमें भी अब लोग मिलावट करने लगे हैं। वर्क में मिलावट का पता लगाने के लिए उसे जलाकर देखें। अगर जलने पर छोटी गोलीनुमा आकृति बन जाए तो वो असली हैं। अगर जलने के बाद स्लेटी रंग का जला कागज नजर आए तो समझे की वो नकली है।

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos