PHOTOS: 55 साल की उम्र में भी अक्षय कुमार हैं जबरदस्त फिट, वीगन डाइट में लेते हैं ये सुपर हेल्दी फूड

Published : Feb 07, 2023, 04:11 PM IST

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक हैं। 55 साल की उम्र में वो काफी यंग नजर आते हैं। खिलाड़ी कुमार अपने फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। वो केवल घर का बना खाना खाना पसंद करते हैं। वो विगन डाइट फॉलो करते हैं।

PREV
19

अक्षय कुमार वीगन डाइट में कुछ खास चीजें खाते हैं। जो काफी हेल्दी और टेस्टी होता है। उनके डाइट को देखकर आप इन शब्दों पर यकीन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे कि 'तुम वही हो जो तुम खाते हो'। तो चलिए बताते हैं बॉलीवुड का ये सुपरस्टार के डाइट में कौन-कौन से व्यंजन  शामिल है।

29

फिटनेस और साफ-सुथरे खान-पान को लेकर अक्षय हमेशा से ही अपने प्यार को लेकर मुखर रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें सुबह जल्दी उठना, वर्कआउट करना और हेल्दी नाश्ता करना बहुत पसंद है। ये मुझे दिन के लिए सही एनर्जी देता है। 

39

अक्षय कुमार सुबह नाश्ते में चिया बेरीज पुडिंग लेते हैं। जो एक्टर को भूख से लड़ने में दिन भर मदद करता है। ये काफी टेस्टी भी होता है

49

वो टोस्ट पर एवकाडो पेस्ट को फैला कर खाना पसंद करते हैं। यह विटामिन से भरपूर होता है। ये खाने में भी काफी टेस्टी लगता है। 
 

59

अक्षय कुमार मूंग दाल का चीला चटनी के साथ खाना पसंद करते हैं। मूंग दाल का चीला बनाना काफी आसान है। मूंग दाल को रात भर भिगो दें। फिर सुबह इसे पीस लें। इसमें हरी मिर्च, ताजी धनिया, नमक, काली मिर्च डालकर स्मूद पेस्ट बना लें। फिर तवे पर फैलाकर चीला बना लें। ये बहुत जल्द बनने वाला सुपर हेल्दी डिश है।

69

वीगन डाइट लेने की वजह से अक्षय कुमार प्लांट बेस्ट मिल्क या स्मूदी लेते हैं। नट्स और बेरी को डालकर स्मूदी लेना उन्हें काफी पसंद है।
 

79

अक्षय कुमार लंच में थाई करी और राइस खाना पसंद करते हैं। थाई करी टोफू के साथ उनके लिए बनाया जाता है। यह मुंह में पानी लाने वाला डिश होता है। 

89

टोफू पालक सॉस में बना पास्ता अक्षय कुमार का फेवरेट हैं। वो आए दिन पास्ता खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा वो हरी सब्जियों को आलिव ऑय में हल्का फ्राई करके खाना पसंद करते हैं। शाम के वक्त ये उनका आखिरी भोजन होता है। 

99

अक्षय कुमार ने बताया कि वो शाम 6.30 बजे के बाद कुछ नहीं खाते हैं। उनका आखिरी मिल 6.30 होता है। उन्होंने कहा कि अगर हार्ट अटैक और डाबिटीज से बचना है तो शाम के बाद भोजन से दूर हो जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने हर इंसान को एक घंटे खुद के लिए वक्त निकालने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन में वर्कआउट, वॉक बहुत जरूरी है। 

और पढ़ें:

क्या घर में बनाने के बाद रबड़ की तरह हो जाता है चिली पनीर, तो ट्राई करें मास्टर शेफ का यह नुस्खा

बच्चे करें डोसा खाने की डिमांड लेकिन नहीं है दाल चावल का बैटर, तो इस तरह झटपट ब्रेड से बनाएं लजीज डोसे

 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories