अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की शादी में इंदौर से बुलाए जाएंगे 65 शेफ, मेन्यू में होगी 275 से ज्यादा डिशेज

Published : Feb 27, 2024, 08:18 AM IST
Indore-65-chef-hired-for-Anant-Ambani-Radhika-merchant-wedding

सार

बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में होंगे। ऐसे में यहां का खास मेन्यू क्या होगा और शेफ कौन से रहेंगे, आइए हम आपको बताते हैं।

फूड डेस्क: अंबानी परिवार में एक बार फिर शादी की शहनाई बजने वाली है और मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी बिजनेस टायकून वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में आयोजित किए जाएंगे। इस इवेंट में कई सारे इंटरनेशनल स्टार्स भी शिरकत करेंगे। इतना ही नहीं यहां पर खाने की भी ढेरों वैरायटी होगी। इसके लिए स्पेशल शेफ बुलाए जा रहे हैं। जो मेहमानों के लिए हर मील में 225 से ज्यादा स्पेशल डिशेज बनाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं अनंत-राधिका की शादी का मेन्यू और उन स्पेशल शेफ के बारे में...

इंदौर से बुलाए जाएंगे 65 उम्दा शेफ

अब भला शादी अंबानी परिवार की हो, तो यह कैसे हाई-फाई ना होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने छोटे बेटे की शादी में स्वाद का तड़का लगाने के लिए बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी इंदौर से 65 शेफ को बुला रहे हैं, जो 225 से ज्यादा इंडियन, थाई, मैक्सिकन, पारसी, जापानी और पैन एशियन डिशेज तैयार करेंगे। बताया जा रहा है कि दोपहर के लंच के लिए भी 225 प्रकार के व्यंजन और रात के खाने के लिए 275 प्रकार के व्यंजन बनाए जाएंगे। इसके अलावा नाश्ते में 75 प्रकार की अलग-अलग वैरायटी होगी। इतना ही नहीं मिडनाइट मील भी तैयार की जा रही है, जो रात 12:00 से सुबह 4:00 बजे तक चलेगी और इसमें 85 प्रकार के अलग-अलग फूड आइटम्स सर्वे किए जाएंगे।

अलग-अलग थीम पर होगा राधिका और अनंत की शादी का जश्न

रिपोर्ट्स के अनुसार, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के प्रोग्राम अलग-अलग थीम पर आयोजित किए जाएंगे। 1 मार्च को एलिगेंट कॉकटेल और म्यूजिक नाइट का आयोजन किया जाएगा, जिसकी थीम 'एन ईवनिंग इन एवरलैंड' रहेगी। इसके अलावा 2 मार्च को वाइल्ड लाइफ थीम पर 'ए वॉक ऑन द वाइल्ड साइड' पर पार्टी आयोजित की जाएगी, जो सुबह 11:30 बजे से 3:00 बजे तक रहेगी। इसका ड्रेस कोड जंगल रहेगा। इसके अलावा 3 मार्च को एक कार्निवाल फेस्टिवल रखा जाएगा, जिसमें मशहूर पॉप स्टार रिहाना से लेकर दिलजीत दोसांझ तक परफॉर्मेंस देंगे और इसमें बिल गेट्स, इवांका ट्रंप जैसे ग्लोबल आइकन भी नजर आएंगे।

और पढ़ें-  जाते ही सासू मां पर चलना है जादू, तो नीता अंबानी सी 8 साड़ी करें गिफ्ट

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी
शादी में बचा खाना फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये 5 ट्रिक रखेंगी 48 घंटे तक फ्रेश