हायो रब्बा जलेबी बनाने का 3D तरीका, धड़ाधड़ तेल में तली जा रही जलेबी... आनंद महिंद्रा को नहीं आई रास

Published : Feb 22, 2024, 09:42 AM IST
Pakistani-food-vendor-makes-Jalebi-using-3D-printer-nozzle

सार

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन और बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल (X) पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पाकिस्तानी शख्स 3D तकनीक से जलेबी बनाता हुआ नजर आ रहा है।

फूड डेस्क: फूड इंडस्ट्री में हमने कई सारे इनोवेशन देखे हैं, आटा गूथने की मशीन से लेकर बर्तन धोने की मशीन, यहां तक की रोटी बनाने की मशीन भी खूब यूज की जाती है। लेकिन इन दिनों एक शख्स हाथों से नहीं बल्कि 3D प्रिंटर मशीन से जलेबी बनाता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को किसी और ने नहीं बल्कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल (X) पर शेयर किया। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे की हाथों से बनने वाली जलेबी अब 3D प्रिंटर से बनाई जा रही है।

तेल में धड़ाधड़ तली जा रही जलेबी

भारतीय बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आए दिन इनोवेटिव वीडियो शेयर करते रहते हैं। उन्हें एक्स पर एक करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इस बीच उन्होंने पाकिस्तानी फूड वेंडर का एक वीडियो शेयर किया है। 40 सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हलवाई की दुकान पर जलेबी बनती दिख रही है, लेकिन आप सोच रहे होंगे इसमें क्या खास है? तो यह जलेबी हाथों से नहीं बल्कि 3D प्रिंटर नोज मशीन से बनाई जा रही है और लोग भी दुकान पर लंबी लाइन लगाए जलेबी का इंतजार कर रहे हैं। यह वीडियो पाकिस्तान के फैसलाबाद का है और इस हलवाई की दुकान का नाम पिप्पल बाटा है।

 

 

आनंद महिंद्रा को पसंद नहीं आई यह टेक्नोलॉजी

बिजनेस आइकॉन आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 'मैं टेक फ्रेंडली हूं, लेकिन इस बात को स्वीकार करता हूं कि 3D प्रिंटर नोजल का इस्तेमाल करके जलेबियां बनते देखकर मेरे मन में अलग ही भावना पैदा हो रही है, क्योंकि जलेबी मेरी पसंदीदा मिठाई है। इसे बनाते समय बैटर को हाथ से निचोड़ते हुए देखना मेरे लिए एक कला है, लेकिन मुझे लगता है कि जितना मैंने सोचा था मैं उससे कहीं ज्यादा पुराने जमाने का हूं।' सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और 7 लाख 23 हजार से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। एक यूजर ने लिखा मॉडर्न प्रॉब्लम को मॉडर्न सॉल्यूशन की जरूरत है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बाकी सब तो ठीक था लेकिन जलेबी हाथ से बनाना ही बेस्ट है। एक यूजर ने लिखा टेक्नोलॉजी दुनिया को बदल देती है। एक यूजर ने लिखा कि यह जलेबी ओरिजिनल जलेबी की तरह तो लग ही नहीं रही।

और पढ़ें-  बीमारियां रहेंगी कोसों दूर... बस पानी में उबालकर पिएं ये पांच देसी मसाले

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका
कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी