
Arbi Leaves Recipe: बारिश का मौसम आते ही गरमा-गरम और चटपटे स्नैक्स खाने का मन करने लगता है। ऐसे में अगर आप कुछ पारंपरिक और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो अरबी के पत्तों के पतोड़े (Patra/Patrode) एक बेहतरीन विकल्प हैं। बेसन और मसालों के मिश्रण से तैयार यह डिश बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से मुलायम होती है। इसे चाय के साथ स्नैक के रूप में या खाने के साथ साइड डिश की तरह भी परोसा जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।
एक बड़े बाउल में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, अजवाइन, जीरा, नमक, इमली का गूदा और गुड़ डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए गाढ़ा और चिकना बैटर तैयार कर लें। बैटर इतना गाढ़ा हो कि वह पत्तों पर आसानी से चिपक जाए।
ये भी पढ़ें- दाल-चावल से लेकर पकौड़ों तक, हर खाने का स्वाद दोगुना करेंगी ये 4 चटनियां
अरबी के पत्तों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें और मोटी डंठल को हल्का काटकर समतल कर दें। सबसे बड़ा पत्ता रखें, उस पर बैटर की एक समान परत लगाएं। फिर उसके ऊपर दूसरा पत्ता रखें और दोबारा बैटर लगाएं। इसी तरह 4-5 पत्तों की परत बनाकर किनारों को मोड़ते हुए कसकर रोल तैयार कर लें।
तैयार रोल को स्टीमर या इडली कुकर में रखें और मध्यम आंच पर 20-25 मिनट तक स्टीम करें। पकने के बाद रोल को पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर तेज चाकू से लगभग आधा इंच मोटे गोल टुकड़ों में काट लें।
ये भी पढ़ें- एयर फ्रायर में बनाएं लिट्टी, न धुआं होगा न ज्यादा तेल, स्वाद रहेगा लाजवाब
एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई, तिल और करी पत्ते डालकर तड़का लगाएं। अब कटे हुए पतोड़ों को डालकर दोनों तरफ से 2-3 मिनट हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें। ऊपर से हरा धनिया और नारियल का बुरादा डालें। गरमा-गरम अरबी के पत्तों के पतोड़े हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ परोसें। बारिश के मौसम में इसका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.