Air fryer litti recipe: बिहार की फेमस लिट्टी अब चूल्हे के बिना एयर फ्रायर में बनाएं। जानें 20 मिनट में सॉफ्ट और स्वादिष्ट लिट्टी बनाने की आसान रेसिपी, सामग्री और जरूरी टिप्स।
अगर आप भी बिहार की फेमस डिश लिट्टी बनाने से पहले कई बार सोचती हैं और उसको बनाने के झंझट के कारण आइडिया कैंसिल कर देती हैं, तो अब ऐसा करने की बिलकुल जरुरत नहीं है। आप आसानी से एयर फ्रायर में मात्र 20 मिनट में लिट्टी तैयार कर सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान होता है और बिना धुएं या किसी परेशानी के लिट्टी को सॉफ्ट बनाएं। आइए जानते हैं कि कैसे एयरफ्रायर में लिट्टी बनाई जा सकती है।
लिट्टी बनाने के लिए सामग्री
• ½ कप बेसन
• ½ कप ज्वार का आटा
• 1 कप गेहूं का आटा
• ½ छोटा चम्मच नमक
• ½ छोटा चम्मच अजवाइन
• 1 कप कटी हुई मेथी के पत्ते
• 1 चुटकी बेकिंग सोडा
• 2 बड़े चम्मच दही।
स्टफिंग के लिए सामग्री
• 2 कप चना सत्तू
• ½ छोटा चम्मच कलौंजी
• 1 छोटा चम्मच अजवाइन
• ½ छोटा चम्मच काला नमक
• ½ छोटा चम्मच सफ़ेद नमक
• 1 बारीक कटा हुआ प्याज़
• 8–10 बारीक कटी हरी मिर्च
• मुट्ठी भर कटा हुआ हरा धनिया
• 3–4 बड़े चम्मच सरसों का तेल
• 1 मध्यम नींबू का रस
एयर फ्रायर में लिट्टी बनाने की विधि
- एयर फ्रायर में लिट्टी बनाने के लिए सबसे पहले आटे के साथ दी गई सामग्री को मिलाकर आटा गूंथ लें।
- अब स्टफिंग की सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं ताकि वे भुरभुरी और स्वादिष्ट लगें।
- आटे की छोटी लोइयां बनाकर उन्हें थोड़ा हाथ से बढ़ाएं और स्टफिंग भरकर गोल आकार में बंद करके सील कर दें।
- एयर फ्रायर को 200°C पर 5 मिनट के लिए प्रीहीट करें और फिर लिट्टी को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रख दें।
- करीब 7 मिनट तक एयर फ्राई करें और फिर लिट्टी को पलट दें और 5 मिनट तक एयर फ्राई करें।
- अब घी में डुबोकर लिट्टी को चोखे के साथ खाएं और सबको खिलाएं।
लिट्टी बनाने के लिए ईजी टिप्स एंड ट्रिक
- नरम लिट्टी के लिए बेकिंग सोडा ज़रूरी है।
- लिट्टी के सॉफ्ट टेक्सचर के लिए दही जरूर डालें।
- एयर फ्रायर को हमेशा 200°C पर 5 मिनट के लिए प्रीहीट करें और फिर लिट्टी को पकाएं।
- एयर फ्राई करते समय लिट्टी को पलटना न भूलें वरना एक साइ़ड से ही लिट्टी ज्यादा पक जाएगी।
- गरम लिट्टी को गुनगुने घी में डुबोएं और फिर खाएं।
और पढ़ें: दाल-चावल से लेकर पकौड़ों तक, हर खाने का स्वाद दोगुना करेंगी ये 4 चटनियां
