दाल-चावल से लेकर पकौड़ों तक, हर खाने का स्वाद दोगुना करेंगी ये 4 चटनियां
Chutney Recipes: अगर रोज एक जैसी चटनी खाकर बोर हो गए हैं, तो धनिया-पुदीना, टमाटर-लहसुन, नारियल-मूंगफली और कच्चे आम की ये 4 स्वादिष्ट चटनियां जरूर ट्राई करें। ये हर खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देंगी और मिनटों में बनकर तैयार हो जाएंगी।

भारतीय खाने की थाली चटनी के बिना अधूरी लगती है। चाहे सादा दाल-चावल हो, गरमा-गरम पराठे हों या बारिश के मौसम के पकौड़े, एक स्वादिष्ट चटनी पूरे खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है। अगर आप रोज एक ही तरह की चटनी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार ये 4 आसान और लाजवाब चटनियां जरूर ट्राई करें।

धनिया-पुदीना की फ्रेश चटनी
धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, लहसुन, नींबू का रस और नमक डालकर तैयार की गई यह चटनी सबसे लोकप्रिय है। इसका ताजा स्वाद पराठे, समोसे, पकौड़े, टिक्की और दाल-चावल के साथ भी बेहद अच्छा लगता है।
टमाटर-लहसुन की मसालेदार चटनी
अगर आपको हल्का तीखा स्वाद पसंद है, तो टमाटर, लहसुन, सूखी लाल मिर्च और थोड़ा सरसों का तेल मिलाकर बनी यह चटनी जरूर बनाएं। इसे गर्मागर्म पराठे, चावल, दाल और बाजरे की रोटी के साथ परोसने पर स्वाद और भी बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें- Cabbage Dumplings Recipe: मोमोज का हेल्दी वर्जन है कैबेज डंपलिंग, बच्चों के टिफिन के लिए ऐसे करें तैयार
नारियल और मूंगफली की चटनी
दक्षिण भारतीय स्वाद पसंद करने वालों के लिए नारियल और भुनी हुई मूंगफली की चटनी बेहतरीन विकल्प है। इसमें हरी मिर्च, अदरक और दही मिलाने से इसका स्वाद और भी क्रीमी हो जाता है। यह डोसा, इडली के साथ-साथ पराठों और स्नैक्स के साथ भी खूब जंचती है।
आम और हरी मिर्च की खट्टी-तीखी चटनी
कच्चे आम, हरी मिर्च, पुदीना और थोड़ा-सा गुड़ मिलाकर तैयार की गई यह चटनी खट्टे-मीठे स्वाद का बेहतरीन मेल है। इसे दाल-चावल, आलू के पराठे, पकौड़े या सिंपल रोटी के साथ परोसें। इसका अनोखा स्वाद हर खाने को और भी मजेदार बना देता है।
ये भी पढ़ें- मटन जैसा स्वाद देता है रुगड़ा, जानिए इसे साफ करने और मसालेदार बनाने का सही तरीका
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.