Healthy cabbage dumplings: बच्चों के लिए मैदे के बिना बनाएं हेल्दी कैबेज डंपलिंग। पत्तागोभी और ढेर सारी सब्जियों से तैयार यह स्वादिष्ट रेसिपी बच्चों के टिफिन के लिए है परफेक्ट।

अगर आपके बच्चों को मैदे के मोमोज या डंपलिंग खाना खूब पसंद है, तो आप उन्हें इसका हेल्दी वर्जन बनाकर दे सकती हैं। इसके लिए आपको मैदे का इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ेगा और डंपलिंग में खूब सारी सब्जियां भी यूज हो जाएंगी। आइए जानते हैं कि किस तरीके से कैबेज यानी कि पत्ता गोभी का इस्तेमाल करके आप बच्चों के टिफिन के लिए स्वादिष्ट डंपलिंग तैयार कर सकती हैं।

View post on Instagram

कैबिज डंपलिंग के लिए इंग्रीडिएंट्स

  • पत्तागोभी – 1 कप बारीक कटी हुई
  • मैदा – 1 कप
  • गाजर – ½ कप बारीक कटी हुई
  • शिमला मिर्च – ¼ कप बारीक कटी हुई
  • हरा प्याज – 2 टेबलस्पून
  • लहसुन – 1 टीस्पून बारीक कटा हुआ
  • अदरक – ½ टीस्पून कद्दूकस किया हुआ
  • सोया सॉस – 1 टीस्पून
  • काली मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 1 टीस्पून
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • सोया सॉस – 1 टेबलस्पून
  • चिली सॉस – 1 टेबलस्पून
  • सिरका – 1 टीस्पून

और पढ़ें: Ginger Garlic Paste Storage: एक बार बनाएं और 6 महीने तक इस्तेमाल करें अदरक-लहसुन पेस्ट, शेफ की आसान किचन ट्रिक

कैबिज डंपलिंग की स्टफिंग कैसे तैयार करें?

  • एक पैन में थोड़ा तेल डालें और 1-2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक-लहसुन मिलाएं।
  •  अब 1 मध्यम आकार का प्याज, 1 गाजर, 1 शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर भूनें। 
  • इसमें थोड़ा नमक, 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1 बड़ा चम्मच शेजवान चटनी और 1 छोटा चम्मच सोया सॉस डालकर स्टर करें। ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा प्याज डालें और इस स्टफिंग को ठंडा होने के लिए रख दें।

कैबेज डंपलिंग कैसे बनाएं?

पर्पल और ग्रीन कैबेज के पत्तों को हटा लें और कुछ देर गर्म पानी में निकालने के बाद हटा लें। अब इसके बीच में 1 चम्मच फिलिंग रखें और मोड़ते हुए बंद कर दें। फिर स्टीमर के बजाय एक पैन में थोड़ा तेल डालें और डंपलिंग को 2 से 3 मिनट तक हल्का पकाएं। इसके साथ आप मंच्युरियन सूप मिक्स कर सकती हैं।

और पढ़ें: Jagannath Temple Khaja: घर पर बनाएं जगन्नाथ मंदिर जैसा खाजा, जानें आसान पारंपरिक रेसिपी