Ginger Garlic Paste Recipe: रोजाना अदरक-लहसुन पेस्ट बनाने का झंझट खत्म करें। शेफ से जानें सही अनुपात और आसान तरीका, जिससे आप अदरक-लहसुन पेस्ट को 4 से 6 महीने तक स्टोर कर सकते हैं।
रोजाना खाने में अदरक लहसुन पेस्ट डालने से खाना स्वादिष्ट बनता है। लेकिन रोजाना जल्दी में खाना बनाने के चक्कर में अदरक लहसुन का पेस्ट बनाना थोड़ा कठिन लगता है। इस समस्या का सॉल्युशन एक शेफ ने दिया है जिसकी मदद से आप एक ही दिन में करीब 6 महीने के लिए अदरक लहसुन का पेस्ट बनाकर स्टोर कर सकते है। सही अनुपात के साथ तैयार किया गया अदरक लहसुन पेस्ट न सिर्फ रोजाना के समय को बचाएगा बल्कि खाने के स्वाद को भी दोगुना कर देगा।
अदरक लहसुन पेस्ट का क्या है सही अनुपात?
इंस्टाग्राम में शेयर किए गए वीडियो में शेफ बताते हैं कि अदरक लहसुन का पेस्ट बनाने के लिए उसका सही अनुपात इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। ऐसा करने से अदरक लहसुन का पेस्ट खाने को स्वादिष्ट बनता है। अगर आप 1 किलो लहसुन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसमें आपके करीब 400 से 500 ग्राम अदरक इस्तेमाल करना चाहिए। आप अदरक को बिना छीले या छिलका हटाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर बराबर मात्रा में अदरक और लहसुन इस्तेमाल करेंगे तो खाने का जायका खराब हो सकता है।
और पढ़ें: Soya Oats Tikki: जंक फूड का हेल्दी ऑप्शन है सोया-ओट्स टिक्की, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद
कैसे तैयार करें अदरक लहसुन पेस्ट?
- शेफ बताते हैं कि अदरक लहसुन का पेस्ट बनाने के लिए आपको 1 किलो लहसुन छीलने की जरूरत नहीं है बल्कि चाकू की मदद से आप इन्हें छोटे-छोटे पीस में काट लें।
- लहसुन के पीस को काटने के बाद उनके छिलकों को हटाने के लिए एक बेहतरीन ट्रिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक परात में कटे हुए लहसुन को डालें और उसमें करीब 2 से 3 चम्मच कॉर्नफ्लोर या फिर मैदा डाल सकते हैं। ऐसा करने से छिलके और लहसुन अलग-अलग हो जाएंगे।
- आपको थोड़ी देर लहसुन और छिलकों को कॉर्न फ्लोर के साथ मिक्स करना होगा और इसके बाद वीडियो में दिखाए गए तरीके से लहसुन से छिलकों को अलग कर लें।
- अब लहसुन को पानी से धो लें। करीब 400 से 500 ग्राम अदरक को छीलकर या बिना छीले छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर लहसुन के साथ एक मिक्सर जार में बिना पानी की मदद से पीस लें।
- अदरक लहसुन के पेस्ट को करीब चार से 6 महीने चलाने के लिए आपको इसमें करीब एक कटोरी तेल डालना होगा। ऐसा करने से यह खराब नहीं होगा। आप इसे स्टील या फिर कांच के जार में स्टोर कर सकते हैं।
और पढ़ें: Potato Snack Recipe: मास्टरशेफ स्टाइल क्रिस्पी आलू काला मसाला, घर पर मिनटों में बनाएं
