Pitha Or Bagiya Recipe: भूल जाएंगे मोमो का स्वाद, सर्दियों झटपट बनाएं जीरो ऑयल बगिया

Published : Nov 06, 2025, 05:40 PM IST
Pitha Or Bagiya Recipe

सार

Zero Oil Bagiya Recipe: हर मौसम में अलग-अलग राज्यों में अलद-अलग रेसिपी बनाई जाती है, जैसे पंजाब में सरसों का साग और मक्के की रोटी, छत्तीसगढ़ में फरा और चीला, वहीं बिहार में ठंड के दिनों में पीठा या बगिया बनाया जाता है।

Bihar Bagiya Recipe: सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है और इस मौसम में अक्सर कुछ गरमा-गरम खाने का मन करता है। चटपटा और गरमा गरम खाने में तेल तो जरूर पड़ता है, ऐसे में बहुत से लोग हैं, जो आजकल तेल से परहेज करते हैं और उबला हुआ या फिर स्टीम खाना पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी बिना तेल की ऐसी रेसिपी देख रहे हैं, जो टेस्टी भी हो और हेल्दी भी तो हम आपके लिए लाए हैं, बिहारी बगिया की स्वादिष्ट रेसिपी। चावल के आटे से बनी ये रेसिपी पीठा के नाम से भी जानी जाती है, जिसे बिहार के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग स्वाद और तरीके से बनाई जाती है। चलिए तो बिना तेल से बनने वाली इस बगिया या पीठा की रेसिपी को जानते हैं।

बगिया बनाने की सही रेसिपी

  • बगिया बनाने के लिए सबसे पहले चावल के आटे को हल्के गर्म पानी से गूंथ लें ताकि आटा न ज्यादा सूखा रहे और न ही बहुत गीला।
  •  इसे कुछ देर ढककर रख दें ताकि यह सेट हो जाए।
  • दूसरी तरफ भरावन तैयार करें, इसके लिए आप भुना चना पाउडर, थोड़ा सा गुड़ या नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और बारीक कटी सब्जियां जैसे पत्ता गोभी, गाजर या प्याज डाल सकते हैं।
  • इस मिश्रण को आटे की छोटी लोई में भरें और मोमो या गुजिया की तरह बंद कर दें।
  • अब इन्हें स्टीमर में या छलनी में उबलते पानी के ऊपर ढककर रखें और करीब 10–12 मिनट तक स्टीम करें।
  • पकने के बाद ये ट्रांसपेरेंट दिखने लगेंगी, यानी आपकी बगिया या पीठा तैयार है।
  • इसे आप धनिया-पुदीना की चटनी, टमाटर की चटनी या तीखी लहसुन वाली डिप के साथ परोस सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Bihari Bhakka: साउथ नहीं बिहार की है ये 'इडली', स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे असली वाली!

बगिया बनाते समय इन गलतियों से बचें

  • कई बार लोग बगिया बनाते समय कुछ बेसिक गलतियां कर देते हैं, जिससे इसका स्वाद और टेक्सचर दोनों बिगड़ जाता है।
  • चावल के आटे को ज्यादा सूखा या ज्यादा गीला गूंथ लेना। अगर आटा सख्त होगा तो बगिया फट जाएगी और अगर ज्यादा गीला होगा तो शेप नहीं बनेगा।
  • भरावन में नमी रह जाना, अगर भरावन गीला है तो बगिया स्टीम में फट सकती है।
  • इसके अलावा, कई लोग स्टीमिंग टाइम का ध्यान नहीं रखते। ज्यादा देर स्टीम करने से बगिया सूख जाती है और कम स्टीम करने से कच्ची रह जाती है।
  • सबसे अच्छा तरीका है, मीडियम आंच पर 10 से 12 मिनट तक ढककर स्टीम करें और फिर कुछ देर ठंडा होने दें ताकि यह पक कर शेप में रहे।

 इसे भी पढ़ें- बिहार में खूब पसंद किए जाते हैं ये 3 दाल स्टफिंग वाले फूड, खाते ही कहेंगे वाह!

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सस्ते भी और मजबूत भी ! ₹300 से कम में आने वाले स्टील रैक से बढ़ाएं किचन की शान
सिर्फ 30 मिनट में तैयार करें रेस्टोरेंट-स्टाइल Cheesy Cabbage Bake, हर कोई पूछेगा रेसिपी