
Gulgula Recipe: हमारे घरों में अक्सर रोटियां बनाने के बाद आटा बच ही जाता है। कई बार समझ नहीं आता कि इसका क्या किया जाए। इसलिए ज्यादातर बार हम इसे फेंक देते हैं। लेकिन बचे हुए आटे से आप बिहारी स्टाइल गुलगुला बना सकीत हैं। ये झटपट बनने वाली मीठी डिश है, जो खासकर बिहार और झारखंड के गांवों में बेहद पसंद की जाती है। बाहर से कुरकुरे और अंदर से मुलायम ये गुलगुले बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको खूब भाते हैं। तो चलिए बताते हैं, गुलगुला बनाने की विधि।
और पढ़ें: ना टूटेगा ना तवे पर चिपकेगा, उत्तपम बनाने की 4 ईजी ट्रिक्स
गुलगुले को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए बेकिंग सोडा का एक चुटकी जरूर डालें। इससे गुलगुले फूले-फूले और बेहद नरम बनेंगे। अगर आटा पहले से ही ज्यादा फर्मेंटेड है तो फिर बेकिंग सोडा डालने की जरूरत नहीं।
गुड़ और आटे से बना होने के कारण इसमें कार्बोहाइड्रेट्स और नेचुरल शुगर भरपूर होती है, जिससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। इसके अलावा इसमें आयरन और मिनरल्स होते हैं, जो खून की कमी (एनीमिया) से बचाने में मदद करते हैं। गुड़ पाचन तंत्र को मजबूत करता है और पेट साफ रखने में मददगार है। गेहूं के आटे में मौजूद फाइबर और प्रोटीन शरीर को ताकत देते हैं। इसमें मौजूद मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
इसे भी पढ़ें: गणपति भंडारे के बाद बच गई छोले की सब्जी, तो इन पांच तरह से करें इस्तेमाल
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.