How to Make Bread Doughnut: ₹10 की ब्रेड से घर पर बनाएं सॉफ्ट, टेस्टी और चॉकलेटी डोनट। ये आसान ब्रेड डोनट रेसिपी सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आती है।
Leftover Bread Recipes: बच्चों को केक और डोनट जैसी चीजें खाना बहुत पसंद होता है, लेकिन बाजार में मिलने वाले डोनट न सिर्फ महंगे होते हैं, बल्कि अनहेल्दी भी होते हैं। ऐसे में अगर बच्चों का मीठा खाने का मन करें और घर में केवल ब्रेड रखी हो, तो आप ₹10 की ब्रेड से आसानी से टेस्टी डोनट बना सकते हैं। ये बहुत ही आसान और 5 मिनट में तैयार होने वाली रेसिपी है, जो स्वाद में बिल्कुल बाजार जैसे डोनट लगती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को ये खूब पसंद आती है।
वायरल ब्रेड डोनट रेसिपी
इंस्टाग्राम पर एक फूड पेज पर ब्रेड डोनट बनाने की रेसिपी शेयर की गई है, जिसमें बताया गया है कि लेफ्टओवर ब्रेड से कैसे आप बाजार में मिलने वाले टेस्टी डोनट बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको 4 से 5 ब्रेड स्लाइस, दूध, फ्राई करने के लिए तेल, चॉकलेट सिरप और कुछ स्प्रिंकल्स की जरूरत पड़ेगी।
ब्रेड डोनट बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के किनारों को काट लें। अब 4 से 5 ब्रेड स्लाइस में थोड़ा दूध मिलाकर अच्छी तरह मसलें और इसका एक सॉफ्ट डो तैयार करें।
अब इस डो की छोटी-छोटी गोलियां तोड़ें और उन्हें डोनट का शेप दें। बीच में एक छोटा गोल छेद बनाएं, ताकि डोनट जैसा आकार मिल जाए।
इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें और इन ब्रेड डोनट्स को धीमी आंच पर डीप फ्राई कर लें। आप चाहें तो इन्हें घी में भी फ्राई कर सकते हैं, इससे स्वाद और भी अच्छा आता है। अगर आप हेल्दी ऑप्शन चाहते हैं, तो डोनट्स पर थोड़ा सा तेल ब्रश करके एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं।
तले हुए डोनट्स को टिश्यू पेपर पर निकालें, ताकि एक्स्ट्रा तेल या घी अच्छी तरह अब्जॉर्ब हो जाए।
डोनट को डेकोरेट करें
डोनट को डेकोरेट करने के लिए आप चॉकलेट सॉस में थोड़ा शहद या चीनी का घोल मिला सकते हैं। अब डोनट लेकर उन्हें आधा चॉकलेट सॉस में डिप करें।
इसके ऊपर रंग-बिरंगे स्प्रिंकल्स, कटे ड्राई फ्रूट्स या नारियल का बुरादा डालें। इससे डोनट बहुत खूबसूरत और टेस्टी लगते हैं।
तैयार डोनट्स को बच्चों को सर्व करें। जब भी उनका मीठा खाने का मन करे, तो 5 मिनट में ये आसान ब्रेड डोनट बनाकर उन्हें खिलाएं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.