Cheese garlic bread recipe: बारिश के मौसम में घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट चीज गार्लिक ब्रेड। कैसे बनाएंगे? ये रहे कुछ आसान टिप्स। पूरी जानकारी के लिए इसे पढ़ें।
बारिश की रिमझिम फुहारें, ठंडी हवाएं और गरमा-गरम कुछ खाने का मन, ये मौसम ही ऐसा होता है! लेकिन सवाल यही उठता है कि हर बार बाहर का खाना खाना ठीक तो नहीं। बाहर के खाने में न सिर्फ ज्यादा तेल और मसाला होता है बल्कि साफ-सफाई की भी गारंटी नहीं होती। ऐसे में अगर आपका भी मन कर रहा है कुछ चटपटा, cheesy और अलग खाने का, तो क्यों न घर पर ही बना लें स्वादिष्ट चीज गार्लिक ब्रेड। यकीन मानिए, यह इतनी आसान रेसिपी है कि पहली बार में ही आपका दिल जीत लेगी। आइए जानते हैं कैसे बनाएं घर पर बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा cheesy garlic bread।
चीज गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए सामग्री (Cheesy Garlic Bread Ingredients)
– फ्रेंच ब्रेड
– 3 स्लाइस
– गार्लिक बटर
– 3 चम्मच
– हरा धनिया
– 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
– मोजरेला चीज
– 100 ग्राम
– ऑरेगैनो
– आधा चम्मच
– चिली फ्लेक्स
– आधा चम्मच
– लहसुन
– 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
– कद्दूकस किया हुआ लहसुन
– 1 चम्मच
गार्लिक बटर कैसे बनाएं? (How to Make Garlic Butter)
पैन लें और उसमें बटर डालें।
जैसे ही बटर पिघलने लगे, उसमें कद्दूकस किया हुआ लहसुन डालें।
धीमी आंच पर हल्का सा भूनें, ताकि बटर में लहसुन का फ्लेवर अच्छे से घुल जाए।
अब आंच बंद कर दें और उसमें बारीक कटा हरा धनिया डालें।
अच्छी तरह मिक्स करें। लीजिए, फ्लेवरफुल गार्लिक बटर तैयार है।
चीज गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि (How to make Cheesy Garlic Bread)
सबसे पहले तवे को गर्म करें और उसमें थोड़ा सा तैयार गार्लिक बटर डालें।
अब फ्रेंच ब्रेड स्लाइस लें और दोनों तरफ गार्लिक बटर अच्छी तरह लगा लें।
ब्रेड को पैन पर रखकर हल्का क्रिस्पी होने तक सेक लें।
अब ब्रेड के एक तरफ मोजरेला चीज कद्दूकस करके अच्छी तरह फैलाएं।
ओवन को पहले से 200 डिग्री सेल्सियस पर प्री-हीट करें।
चीज़ लगी ब्रेड को ओवन में 3 मिनट तक बेक करें ताकि चीज मेल्ट होकर ब्रेड से मिक्स हो जाए।
ओवन से निकालकर ऊपर से ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स छिड़कें।
गरमा गरम सर्व करें और देखें कैसे बारिश का मजा दुगना हो जाता है!
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.