लिट्टी-चोखा से सत्तू पराठा तक बिहार की ये 10 फेमस डिश किचन में डाल देंगी जान

Published : Nov 06, 2024, 04:58 PM ISTUpdated : Nov 06, 2024, 04:59 PM IST
10-popular-dishes-of-Bihar

सार

छठ पूजा के मौके पर बिहार के 10 खास व्यंजनों का स्वाद चखें! लिट्टी-चोखा से लेकर ठेकुआ तक, जानिए इन लज़ीज़ पकवानों के बारे में।

फूड डेस्क: इस समय यूपी बिहार और पूरे भारत में छठ पूजा का पावन पर्व मनाया जा रहा है, जिसमें व्रत करने वाली महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं और उगते और डूबते सूरज को अर्घ्य देती हैं। इस दौरान खाने पीने के लिए भी विशेष चीजें बनाई जाती हैं, जिसमें खरना से लेकर ठेकुआ तक शामिल होता है। लेकिन अगर आप छठ पूजा के दौरान अपने घर में बिहारी स्वाद का तड़का लगाना चाहती हैं, तो हम आपको बताते हैं बिहार की 10 फेमस डिशेज जिन्हें आप इस बार ट्राई कर सकते हैं और घर वालों के लिए इन डिशेज को बनाकर उनकी वाहवाही लूट सकती हैं।

लिट्टी

लिट्टी बिहार की सबसे फेमस डिश में से एक है, जिसे गेहूं के आटे से बनाया जाता है और इसके अंदर मसालेदार सत्तू की स्टफिंग की जाती है इसे कंडे पर सेंका जाता है और फिर घी में डुबोकर खाया जाता है।

चोखा

भई लिटी का स्वाद बिना चोखा के पूरा नहीं होता है। यह चोखा आमतौर पर बैंगन, आलू और टमाटर को भून कर तैयार किया जाता है। जो एक तरीके का कच्चा भरता होता है। लिट्टी के साथ चोखा या फिर दाल का कॉन्बिनेशन बेस्ट लगता है।

सत्तू का पराठा

बिहार में नाश्ते के रूप में सत्तू का पराठा भी खूब खाया जाता है, जिसमें भुने हुए चने के आटे से स्टफिंग तैयार की जाती है। इसे गेहूं के आटे के अंदर स्टफ किया जाता है। पराठे की तरह बेलकर घी या तेल से सेंका जाता है और मट्ठा या अचार के साथ खाया जाता है।

धुस्का

धुस्का बिहार के एक और फेमस डिश है जिससे चावल और उड़द दाल से तैयार किया जाता है और फिर इसे चटनी और सब्जी के साथ परोसा जाता है।

खाजा

खाजा एक बिहारी स्वीट डिश है, जिसे मैदा और चीनी से डीप फ्राई करके बनाया जाता है। यह कुरकुरी मिठाई होती है जो बक्सर और राजगीर में बहुत मशहूर है।

पुआ या मालपुआ

पुआ या मालपुआ बिहार की एक ट्रेडिशनल डिश है, जिसे आटा, दूध, चीनी से तैयार किया जाता है और इसे तीज-त्योहार पर विशेष रूप से बनाया जाता है। खासकर छठ में मालपुआ जरूर बनते हैं।

तिलकुट

बिहार में मकर संक्रांति के मौके पर तिलकुट बनाने का विशेष महत्व होता है, जिसे तिल और गुड़ से बनाया जाता है। इसमें भुनी हुई तिल को काटकर इसमें गुड़ मिलाया जाता है, फिर इसकी मिठाई बनाई जाती है।

कढ़ी बड़ी

बेसन की बड़ी और मसालेदार दही के साथ बिहारी कढ़ी स्वाद में दोगुनी लगती है। इसमें पहले से बेसन की बड़ियां तैयार की जाती है और बाद में इसे फ्राई करके डाला जाता है, जिसे चावल के साथ परोसा जाता है।

चने की घुघनी

चने की घुघनी काले देसी चने से बनाई जाती है और इसे घी में फ्राई करके सूखे मसाले डाले जाते हैं, इसे नाश्ते में या खाने में खाया जाता है।

ठेकुआ

ठेकुआ एक ट्रेडिशनल बिहारी डिश है, जिसे गेहूं के आटे और गुड़ से तैयार किया जाता है। यह एक बिहारी स्नैक है, जो छठ पूजा पर विशेष तौर पर बनाया जाता है और एकदम बिस्किट की तरह क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होता है।

मटन खींच

अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं, तो आपको बिहार का स्पेशल मटन खींच जरूर खाना चाहिए। इसे मैरिनेटेड मटन और ग्रेवी के साथ पकाया जाता है और मिट्टी के बर्तन में धीमी आंच पर इसे घंटे तक भूनकर रोटी या चावल के साथ परोसा जाता है।

और पढ़ें- फूडी ट्रंप के 10 फेवरेट फूड: क्या खाते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति?

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैस पर 30 मिनट में तैयार करें जूसी चिकन तंदूरी, स्वाद होगा होटल से भी बेहतर
बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी