
Cool Creamy Raita Best For Summer: गर्मी दिन-ब-दिन और तेजी से बढ़ती जा रही हैं और लोग इससे बेहाल है। घर और बाहर हर जगह लोग गर्म थपेड़ों की चपेट से घिरे हुए हैं। इससे राहत पाने के लिए लोग हर संभव कोशिश कर रहे हैं। लोग अलग-अलग तरह के कोल्ड ड्रिंक पीकर गर्मी भगाने का प्रयास कर रहे हैं। वैसे, बाजार में मिल रहे ठंडे पेय पदार्थ की जगह आप घर में एक चीज मिनटों में तैयार कर गर्मी से राहत पा सकते हैं। आइए, जानते हैं घर में महज 2 मिनट में बनने वाली इस खास चीज के बारे में...
गर्मी से राहत पाने के लिए घर पर एक बेस्ट उपाय किया जा सकता है। जो रेपिसी आपको बताने जा रहे हैं, उसे बनाने में सिर्फ 2 मिनट का वक्त लगेगा, लेकिन ये घंटों गर्मी से राहत देगा। हम यहां बात कर रहे हैं कूल क्रीमी रायता की। इसे बनाना काफी आसाना और इसे बनाने के लिए किचन में ही सारी सामग्री मिल जाएगी। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं कूल क्रीमी रायता...
- दही - 250 ग्राम (1 कप)
- खीरा (बारीक कटा)- 80 ग्राम (आधा कप)
- प्याज (बारीक कटा)- 40 ग्राम (आधा कप) (ऑप्शनल)
- पुदीना (कटा हुआ)- 1 टेबल स्पून
- हरा धनिया (कटा हुआ) – 1 टेबल स्पून
- भुना जीरा पाउडर- आधा टी स्पून
- काली मिर्च- आधा टी स्पून
- नमक - स्वाद अनुसार
- पानी/दूध- 2 टेबल स्पून
ये भी पढ़ें.. Curry Leaf Plant Growth: करी पत्ता के पौधे में डालें ये चीज, तेजी से आएंगी नई पत्तियां
कील क्रीमी रायता बनाने के लिए सबसे पहले आप दही को अच्छे से फेटें। इसे तब तक फेटें जब तक ये स्मूद या क्रीम जैसे न हो जाए। इसके बाद इसमें कटा हुआ खीरा, प्याज, पुदानी और हरा धनिया मिला लें। इन सभी को दही में अच्छी तरह से मिक्स कर लें। दही में जब सब अच्छी तरह से मिल जाए तो इसमें भुना जीरा, काली मिर्च और नमक मिलाएं। दही में सारी सामग्री मिलाने के बाद इसकी कंसिस्टेंसी चेक करें। अगर आपको लगता है कि ये गाढा है तो इसमें थोड़ा सा पानी या फिर दूध मिलाएं। यदि आप गाढ़ा क्रीमी रायता खाना पसंद करते हैं तो फिर ऐसे भी खा सकते हैं। तैयार रायता को फ्रिज में रखे और फिर इसे परोसे। आप लंच और डिनर दोनों वक्त कूल क्रीमी रायता खाएं। इससे दिनभर आपको गर्मी से राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें.. Summer Recharge Drink: गर्मी में तुरंत करेगा रिजार्च, मिनटों में बनेगा ये खट्टा-मीठा शरबत
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.