Healthy Salad Dressing: कुछ इंग्रीडिएंट्स से ही बन जाएगा हेल्दी, जानें सलाद ड्रेसिंग के 4 टिप्स

Published : Feb 04, 2026, 05:45 PM IST
Healthy Salad Dressing

सार

Salad Dressing Easy Tips: सलाद को टेस्टी और हेल्दी बनाने के लिए ट्राई करें नींबू-ऑलिव ऑयल, दही, शहद-नींबू और मस्टर्ड की आसान ड्रेसिंग। जानिए सलाद ड्रेसिंग के सिंपल तरीके, जिससे स्वाद और पोषण दोनों बढ़े।

खाने में सलाद न सिर्फ टेस्ट को दोगुना बढ़ा देता हैं बल्कि शरीर में पोषण की कमी भी पूरी करता है। इसे खाने से एनर्जी के साथ जबरदस्त स्वाद भी मिलता है। इसलिए रोजाना सलाद खाने की सलाह दी जाती है। कई बार सलाद में कोई स्वाद न होने के कारण इसे खाने का मन नहीं करता। अगर अब तक आप बिना ड्रेसिंग के सलाद खा रहे थे, तो अपनी आदत बदल दें। आज हम आपको सलाद ड्रेसिंग के सिंपल तरीके बता रहे हैं, जिससे सलाद ड्रेसिंग भी हो जाएगी और खाने का टेस्ट भी बढ़ जाएगा। तो आइए जानते हैं सिंपल तरीके से सलाद को कैसे स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

नींबू और ऑलिव ऑयल से ड्रेसिंग

नींबू का रस, थोड़ा ऑलिव ऑयल, नमक और काली मिर्च को एक बाउल में मिला लें। ये सलाद के लिए बहुत ही सिंपल ड्रेसिंग है। आप चाहे टमाटर, प्यार खीरे का सलाद बनाएं या फिर पत्तों का, यह हर तरह के वेज सलाद पर अच्छी लगती है। नींबू में विटामिन सी और ऑलिव ऑयल में Vitamins E और K के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। 

दही की ड्रेसिंग से सलाद बनाएं स्वादिष्ट

दही की सिंपल ड्रेसिंग बनाने के लिए आपको भुना जीरा पाउडर और थोड़ी काली मिर्च दही में मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लेना चाहिए। आप गर्मियों में सलाद की ड्रेसिंग के लिए दही का इस्तेमाल करें क्योंकि ये पेट को ठंडक पहुंचाता है।

और पढ़ें: Fish Cleaning Hacks: मछली नहीं मारेगी गंध, कुकिंग से पहले 3 तरह से करें क्लीनिंग

शहद-नींबू की ड्रेसिंग

थोड़ा सा नींबू का रस, थोड़ा शहद और हल्का सा ऑलिव ऑयल मिलाकर स्वादिष्ट सलाद के लिए ड्रेसिंग तैयार करें। स्वीट और टैंगी फ्लेवर ना सिर्फ सलाद को टेस्टी बना देगा बल्कि एक्स्ट्रा न्यूट्रिशन भी ऐड हो जाएगा। आपको सलाद की ड्रेसिंग तभी करनी चाहिए जब उसे तुरंत खाना हो। अगर आप ड्रेसिंग सलाद को घंटो रखने के बाद खाएंगे, तो स्वाद बेकार लग सकता है। 

मस्टर्ड ड्रेसिंग

मस्टर्ड सॉस या सरसों के पाउडर में नींबू का रस, नमक और थोड़ा ऑलिव ऑयल मिलाएं। अगर आपको सलाद में स्पाइसी ट्विस्ट चाहिए, तो मस्टर्ड सॉस की ड्रेसिंग करें। इसे खाने से स्वाद काफी बढ़ जाएगा। आप चाहे तो वेट लॉस सलाद की ड्रेसिंग करके खुद को फिट रख सकते हैं।

और पढ़ें: Non Oily Puri Recipe: तेल की कढ़ाई को छोड़िए, तवे पर बनाएं आलू पूरियां

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Hawaiian Salad: बिना गैस जलाए तैयार करें फ्रेश वेजिटेबल हवाई सलाद, स्वाद होगा लाजवाब
Crispy Air Fryer Recipes: तेल से दूरी, स्वाद से नहीं! एयर फ्रायर में ट्राई करें 5 क्रंची रेसिपी