
मछली (फिश) खाने में जितनी टेस्टी होती है, उतनी ही उसकी स्मेल कई लोगों को परेशान करती है। खासकर घर में किचन, हाथों और बर्तनों में रहने वाली तेज गंध मूड खराब कर देती है। लेकिन अगर फिश को पकाने से पहले सही तरीके से क्लीन किया जाए, तो न सिर्फ बदबू खत्म हो जाती है बल्कि डिश का टेस्ट भी बेहतर आता है। यहां हम बता रहे हैं 3 असरदार और देसी क्लीनिंग तरीके, जिन्हें अपनाकर आपकी फिश से कभी स्मेल नहीं आएगी।
यह सबसे आसान और असरदार तरीका है। नमक और नींबू फिश की बदबू हटाने में सबसे ज्यादा काम आते हैं। सबसे पहले फिश को ठंडे पानी से हल्का सा धो लें। अब फिश पर अच्छी मात्रा में नमक लगाएं। ऊपर से नींबू का रस डालें और हल्के हाथ से मसाज करें। 10–15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें।इसका फायदा ये है कि फिश की नेचुरल स्मेल खत्म हो जाती है। फिश ज्यादा फ्रेश लगती है और मांस (flesh) टाइट और टेस्टी बनता है।
और पढ़ें - 50 रुपए से भी कम की ये 5 मछलियां, स्वाद और सेहत में हैं बेमिसाल
तेज स्मेल वाली फिश के लिए ये सबसे बेस्ट तरीका है। अगर फिश में बहुत ज्यादा बदबू है (जैसे रोहू या कैटफिश), तो ये तरीका अपनाएं। एक बाउल में पानी लें। उसमें 1 चम्मच हल्दी और 1–2 चम्मच सिरका मिलाएं। फिश को इस पानी में 5–7 मिनट डुबोकर रखें। फिर साफ पानी से अच्छे से धो लें। इससे बैक्टीरिया और स्मेल दोनों खत्म होती है। फिश ज्यादा हाइजीनिक रहती है और कुकिंग के बाद कोई कच्ची गंध नहीं आती।
आप थोड़ा देसी लेकिन बेहद कारगर तरीका मान सकते हैं। ये तरीका खासकर तब काम आता है जब फिश ज्यादा स्लिपरी (चिकनी) हो। फिश पर थोड़ा सा गेहूं का आटा लगाएं या चावल का माड़ (पानी) लें। अब हल्के हाथ से फिश को रगड़ें और फिर 5 मिनट बाद पानी से धो लें। इससे फिश की स्लिपनेस खत्म होती है। बदबू सोख ली जाती है। साथ ही फिश साफ और कुकिंग के लिए परफेक्ट हो जाती है।
और पढ़ें - खाना बनाने के लिए कौन सा तेल है सबसे सही? जानें 5 Best और 5 Worst Cooking Oils
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.