
Healthy Cooking Oils: किचन में सब्जी बनाना हो, पराठा बनाना हो या कोई भी डिश तैयार करना हो, उसके लिए कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल सबसे पहले किया जाता है। लेकिन क्या आप भी आंख बंद करके सुपर मार्केट में रखा कोई भी कुकिंग ऑयल घर उठाकर ले आते हैं? तो जरा रुक जाइए, क्योंकि कुछ कुकिंग ऑयल ऐसे हैं जो हमारी सेहत पर नेगेटिव इफेक्ट करते हैं। वहीं, कुछ ऑइल्स ऐसे हैं जिन्हें आप रेगुलर कुकिंग में यूज कर सकते हैं। आज हम आपको बताते हैं 5 बेस्ट और 5 खराब तेल के बारे में...
इंस्टाग्राम पर मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने एक वीडियो पोस्ट किया इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि कौन से पांच तेल सबसे खराब है। अगर आप इनमें से कोई भी तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो इन्हें तुरंत अपने किचन से हटा दीजिए-
पाम ऑयल- पाम ऑयल रेस्टोरेंट में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इस पाम तेल में सैचुरेटेड फैट बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ सकता है और इससे हार्ट डिजीज के चांसेस भी बढ़ते हैं।
और पढ़ें- Fish Price: 50 रुपए से भी कम की ये 5 मछलियां, स्वाद और सेहत में हैं बेमिसाल
ब्लैंडेड वेजिटेबल ऑयल- आजकल मार्केट में ब्लैंडेड वेजिटेबल ऑयल भी महंगे-महंगे दाम पर लोग हेल्दी समझ कर खरीदते हैं। लेकिन इनमें कॉर्न, केनोला और पाम तेल के ब्लेंड बहुत ज्यादा प्रोसैस्ड और रिफाइंड होते हैं और इनमें ओमेगा 6 फैटी एसिड पाया जाता है, जो शरीर में इंफ्लेमेशन को बढ़ा सकता है।
कॉर्न ऑयल- जी हां, भुट्टे का तेल भी आजकल मार्केट में बहुत मिलता है, जिसमें अनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं और कॉर्न तेल में आर्टिफिशियल कलर का इस्तेमाल भी किया जाता है।
सनफ्लावर तेल- इसे लोग लाइट समझ के अक्सर कुकिंग में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसमें ओमेगा 6 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर में इंफ्लेमेशन और सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम को बढ़ा सकते हैं।
राइस ब्रान ऑयल- आजकल महंगे दामों में राइस ब्रान ऑयल भी खूब मिल रहे हैं, लेकिन इस तेल में भी ओमेगा 6 फैटी एसिड पाया जाता है। ये रिफाइंड तेल ही होता है, जिसको रिफाइन करने के लिए केमिकल हेक्सेन का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है।
अब बात करते हैं भारत के पांच बेहतरीन तेलों के बारे में, जिसका इस्तेमाल आप हाई हीट कुकिंग से लेकर रेगुलर कुकिंग तक में कर सकते हैं…
सरसों का तेल- सरसों का तेल कुकिंग के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है, जिसमें मोनो सैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसका हाई स्मोक पॉइंट होता है, यानी की हाइट कुकिंग में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इस देश में सिर्फ 45 रुपये में मिलती है ब्रांडेड शराब की पूरी बोतल, जानें कहां है शराबियों का ये स्वर्ग
देसी घी- इसमें फैट सॉल्युबल, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ए और के पाया जाता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, इसका इस्तेमाल आप कुकिंग या ऊपर से खाने में डालकर भी कर सकते हैं।
कोकोनट ऑयल- नारियल का तेल भी कुकिंग में इस्तेमाल करने के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स पाया जाता है। ये बॉडी में आसानी से अब्जॉर्ब हो जाता है और एनर्जी को बढ़ाता है। आप इसका इस्तेमाल कुकिंग, बेकिंग और फ्राइंग में कर सकते हैं।
पीनट ऑयल- मूंगफली का तेल भी भारत के पांच सबसे बेहतरीन तेलों में से एक है। इसका इस्तेमाल व्रत में भी किया जा सकता है। इसका स्मोकिंग पॉइंट भी हाई होता है, इसलिए डीप फ्राइंग के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
तिल का तेल- इसका इस्तेमाल आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बहुत किया जाता है। इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। साथ ही इसका नटी फ्लेवर खाने के स्वाद को एन्हांस कर सकता है। बस ध्यान रखिए कि इन सभी तेलों को चुनते समय हमेशा कोल्ड प्रेस्ड ऑप्शन ही चुनें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.