
सर्दियों के मौसम में हफ्ते में एक से दो बार जब तक आलू पराठा ना बने, मौसम का पता ही नहीं चलता। अगर आपके घर में भी मेथी पराठे ज्यादातर खाये जाते हैं, तो आप को इसे बनाने का सही तरीका जरूर जान लेना चाहिए। अगर पराठे में सही तरीके से स्टफिंग ना की गई हो या फिर मेथी की पत्तियों को सही तरीके से ना चॉप किया जाए, हो तो पराठा फूला हुआ नहीं बनता है। शेफ कुनाल कपूर ने आलू मेथी पराठा बनाने के सिंपल टिप्स बताएं हैं। तो आइए जानते हैं कि गुब्बारे सा फूला हुआ मेथी पराठा बनाने के लिए किन टिप्स को अपनाना चाहिए।
मेथी आलू पराठा बनाते समय आपको कभी भी मेथी काटने के बाद नहीं धोनी चाहिए वरना मेथी गीली रहती है और परांठा अच्छा नहीं बनता। मेथी को पहले अच्छी तरीके से धुल कर सुखा लें और फिर पत्तियों तोड़ने के बाद काटे। इन पत्तियों को आपको सीधे के गेंहू आटे में मिलाकर गूथना है।
शेख कुनाल कहते हैं कि जब आटे में मेथी मिलाई जाती है, तब आपको थोड़ा-थोड़ा आटा मिलाना चाहिए वरना आटा गीला हो जाएगा। अच्छी तरीके से मेथी और गेहूं के आटे को मिलाकर सॉफ्ट डो तैयार कर लें।
और पढ़ें: Senior Citizen Diet: बुजुर्गों को रात में क्या खिलाएं? जानिए 5 बेस्ट लाइट डिनर
अगर आप फूले हुए आलू मेथी के पराठे बनाना चाहते हैं, तो ध्यान रखिए की आलू की स्टफिंग को ज्यादा ना भरें वरना बेलते समय पराठा फट जाएगा और गुब्बारे की तरह बिल्कुल भी नहीं फूलेगा, तो इसलिए पेड़े के साइज के अनुसार ही उसमें स्टफिंग भरें।
स्टफिंग करने के बाद हल्के हाथों से पराठे को गोल बेल लीजिये। अब मीडियम आंत पर तवा चढ़ाएं और जब तवा हल्का सा गर्म हो जाए, तो उसमें थोड़ा सा घी लगाने के बाद पराठा डालें। पराठे को दोनों तरफ से हल्का सिक जाने के बाद चमचे या कलछी की मदद से घी लगाएं और हल्का सा दाब डालें। ऐसा करने से पराठा फूल जाएगा।
और पढ़ें: Fish Price: 50 रुपए से भी कम की ये 5 मछलियां, स्वाद और सेहत में हैं बेमिसाल
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.