
Healthy School Lunch Ideas for Kids: छोटे बच्चों के स्कूल लंच देखने में अच्छे, स्वादिष्ट और हेल्दी होने चाहिए। रोज एक ही खाना खाने से बच्चे बोर हो जाते हैं, जिससे वे अपना लंच अधूरा छोड़ देते हैं। सही लंच आइडिया बच्चों को पूरे दिन एनर्जी देते हैं, उनकी ग्रोथ में मदद करते हैं और उनकी इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। आइए 5 आसान, हेल्दी और बच्चों के लिए अच्छे स्कूल लंच आइडिया देखें।
सामग्री- ब्रेड, उबली हुई सब्जियां, चीज, मक्खन, नमक।
बनाने का तरीका- सब्जियों को मैश करें, थोड़ा नमक डालें। ब्रेड पर मक्खन लगाएं और उसमें मैश की गई सब्जी और चीज भरें। इसके फायद की बात करें तो, इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और कैल्शियम होता है। यह बच्चों को तुरंत एनर्जी देता है और उन्हें पेट भरा हुआ महसूस कराता है। बच्चों को इसका स्वाद बहुत पसंद आता है।
सामग्री- पोहा, मूंगफली, गाजर, मटर, हल्दी।
बनाने का तरीका- पोहा धोकर हल्का भून लें, फिर सब्ज़ियों के साथ पकाएं। इसके फायदे की बात करें तो पोहा हल्का और आसानी से पचने वाला होता है। इसमें आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो बच्चों को एक्टिव और एनर्जेटिक रखता है।
सामग्री- आटा, पनीर, नमक, हल्के मसाले।
बनाने का तरीका- पनीर भरकर पतला पराठा बनाएं और उसे रोल कर लें। इसके फायदे- पनीर में प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद है। रोल होने की वजह से बच्चों को इसे खाना आसान होता है।
ये भी पढ़ें- 5 Leaf Pakoda Recipes: पालक से भी टेस्टी हैं ये 5 पत्तों के पकोड़े
सामग्री- सूजी, सब्जियां, राई, करी पत्ता।
बनाने का तरीका- सूजी को भूनकर सब्जियों के साथ पकाएं। इसके फायदे- उपमा पेट के लिए हल्का होता है और बच्चों को लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है। यह बच्चों का डाइजेशन बेहतर बनाता है।
सामग्री: आटा, केला या सेब, काजू, किशमिश।
बनाने का तरीका- फलों को मैश करें, उन्हें पराठे में भरें और हल्का पका लें। इसके फायदे- इसमें नैचुरल शुगर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। यह बच्चों के दिमाग के विकास और इम्यूनिटी के लिए बहुत फायदेमंद है।
ये भी पढ़ें- Idli Recipe: रुई जैसी सॉफ्ट इडली बनाने के लिए बैटर में मिलाएं ये एक चीज, होटल जैसा बनाने का सीक्रेट तरीका
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.