Mawa Making Hacks: नकली मावे से छुटकारा! 4 ट्रिक से घर में ऐसे करें जल्दी तैयार

Published : Feb 21, 2026, 07:04 PM IST
Mawa Making Hacks

सार

Instant Khoya at Home: खोया बनाते समय अगर ये आसान ट्रिक अपनाई जाएं तो कम समय में परफेक्ट मावा तैयार हो सकता है। जानिए घर पर जल्दी और बिना जले खोया बनाने के 4 आसान और कारगर तरीके।

होली का त्योहार बिना गुझिया के अधूरा है। अगर आप मार्केट से मावा या खोया खरीदकर गुझिया बनाते हैं, तो सावधान हो जाएं। मार्केट के मिलावटी मावा खाने से तबीयत खराब हो जाती है। इससे बेहतर है कि आप कम समय में घर में ही स्वादिष्ट मावा तैयार करें। मावा बनाते समय अक्सर लोगों को समस्या होती है कि इसे बनाने में अधिक समय लगता है। लेकिन आप कुछ सिंपल टिप्स अपनाकर परफेक्ट मावा घर पर बना सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स के बारे में।

दूध को उबाले कुछ देर

 दूध को पहले ही आप 8 से 10 मिनट उबाल लें और उसके बाद खोया बनाने में इस्तेमाल करें। ऐसा करने से एक्ट्रा पानी सूख जाता है। अगर आप फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करेंगे, तो उससे खोया जल्दी और स्वादिष्ट बनेगा।

चुनें हैवी बॉटम की कढ़ाई

हमेशा मावा बनाते समय भारी तले की कढ़ाई या पैन का इस्तेमाल करें। अगर आप पतले बर्तन में दूध को लगातार चलाते रहेंगे, तो एक समय ऐसा आएगा कि दूध जलने लगेगी और मावे का स्वाद भी खराब हो जाएगा।

लगातार चलाते रहे दूध

हैवी बॉटम की कढ़ाई में दूध पकाने से गर्मी बराबर फैलती है और मावा जल्दी बनता है। अगर आप दूध को कढ़ाई में चढ़ाकर छोड़ देंगे और गैस धीमी कर देंगे, तो मावा बनाने में बहुत समय लगेगा। दूध को कढ़ाई के किनारे और तले से लगातार खुरचते रहे और गैस मीडियम टू हाई रखें। ऐसे दूध जल्दी गाड़ा हो जाता है और पैन में नहीं चिपकता।

दूध में मिलाएं मिल्क पाउडर

 मावा बनाते समय अगर आप दूध में 1 से 2 चम्मच मिल्क पाउडर मिला देंगी, तो इससे भी दूध जल्दी गड़ा हो जाता है और कम समय में मावा तैयार हो जाता है। जब भी दूध में मिल्क पाउडर मिलाएं, तो उसे पहले ही थोड़े दूध में घोल लें और फिर दूध में डालें।

और पढ़ें: Leftover Chicken Recipe: बचे हुए चिकन से बनाएं ये 5 टेस्टी डिश, मिनटों में तैयार होगा नया स्वाद

Oil Free Holi Snacks Recipes: सेहत भी - स्वाद भी, होली पार्टी के लिए बेस्ट ऑयल-

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Raw Mango Thokku: साउथ इंडियन स्टाइल में बनाएं कच्चे आम का अचार, 5 Min में रेडी होगा मैंगो थोक्कू
Hawaiian Salad: बिना गैस जलाए तैयार करें फ्रेश वेजिटेबल हवाई सलाद, स्वाद होगा लाजवाब