Idli-Pizza Recipe: इडली की सॉफ्टनेट और पिज्जा की मजेदार सीजनिंग, ट्राई करें ये यम्मी शाकशुका

Published : Feb 21, 2026, 04:00 PM IST
Leftover Idli Batter Recipe

सार

Easy Pizza Style Idli: अगर इडली बनाने के बाद आपका बैटर बच जाता है, तो इस बार डोसा या उत्तपम की जगह ट्राई करें पिज्जा इडली शाकशुका। यह एक आसान और फ्यूजन रेसिपी है, जो केवल 20 मिनट में तैयार हो जाती है। 

Leftover Idli Batter Recipe: इडली बनाने के बाद अक्सर उसका बैटर बच जाता है, जिससे या तो हम डोसा बनाते हैं या फिर अप्पे, उत्तपम बना लिया जाता है। लेकिन अब आप इस इडली बैटर को फ्यूजन डिश में कन्वर्ट कर सकते हैं और पिज्जा इडली शाकशुका का तैयार कर सकते हैं। ये ऐसी रेसिपी है, जो केवल 20 मिनट में तैयार हो जाएगी और यकीन मानिए कि इसे टेस्ट करके आप बड़े-बड़े रेस्टोरेंट के स्वाद को भूल जाएंगे। आइए आपको दिखाते हैं एक वायरल वीडियो जिसमें बताया गया कि कैसे आप पिज्जा इडली शाकशुका बना सकते हैं।

पिज्जा इडली शाकशुका वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर शेफ नेहा दीपक शाह का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में वो बता रही हैं कि कैसे आप लेफ्टोवर इडली बैटर का यूज करके पिज्जा इडली शाकशुका बना सकते हैं। ये वायरल रेसिपी केवल 20 मिनट में तैयार हो जाती है। इसे आप ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर कभी भी खा सकते हैं और ये बच्चे बड़े सभी को बहुत पसंद आती है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-

1 छोटा प्याज

3 से 4 लहसुन की कलियां

3 टमाटर

1 छोटा चम्मच मक्खन

नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च के फ्लेक्स, ओरिगैनो

1 छोटा चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर

4 से 4 बड़े चम्मच इडली बैटर

कुछ बेसिल के पत्ते

30 से 40 ग्राम मिक्स चीज

 

और पढ़ें- Soft Idli Recipe: इडली फूलती नहीं? ये 4 ट्रिक अपनाते ही बनेगी जालीदार और सॉफ्ट

पिज्जा इडली शाकशुका बनाने का तरीका

लेफ्टोवर इडली पिज्जा शाकशुका बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा बटर गर्म करें। इसमें प्याज को हल्का फ्राई करें, फिर टमाटर को बीच से दो भागों में काटकर इसके ऊपर रखें। आप चाहे तो थोड़ा सा लहसुन भी इसमें डाल दें। 5 से 7 मिनट तक इसे पकाने के बाद इसे मैश कर लें। टमाटर की मोटी स्किन को हटा दें, चिली फ्लेक्स, ओरिगैनो, पिज्जा सीजनिंग डालकर अच्छी तरह से पकाएं। थोड़ा सा पानी डालकर इसकी थिकनेस बैलेंस करें। अब पिज्जा सॉस में एक करछी की मदद से इडली का बैटर थोड़ी दूर पर 2-3 जगह डालते जाएं। इसे ढककर 10 मिनट तक के लिए और पकाएं। ऊपर से इसमें ढेर सारा चीज डालें और एक से दो मिनट और पकाएं। गरमा गरम इसे सर्व करें। ये पिज्जा-इडली शाकशुका इतना स्वादिष्ट होगा की बार-बार बच्चे और बड़े इसे खान की डिमांड करेंगे।

ये भी पढ़ें- Idli Recipe: रुई जैसी सॉफ्ट इडली बनाने के लिए बैटर में मिलाएं ये एक चीज, होटल जैसा बनाने का सीक्रेट तरीका

इडली बैटर कैसे तैयार करें

इडली बैटर तैयार करने के लिए तीन कप मोटे चावल और एक कप उड़द दाल को रात भर पानी में भिगोकर रखें। सुबह से थोड़े से पानी के साथ इसे पीस लें। चाहे तो थोड़ा पोहा मिलाएं, इससे इडली बैटर सॉफ्ट बनता है और जल्दी फर्मेंट होता है। 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Crispy Air Fryer Recipes: तेल से दूरी, स्वाद से नहीं! एयर फ्रायर में ट्राई करें 5 क्रंची रेसिपी
Karonda Chutney Recipe: धनिया-पुदीना नहीं बारिश में बनाएं स्वादिष्ट करौंदे की चटनी, 5 मिनट में होगी रेडी