Papad Roll Sabji: होली में मेहमानों को खिलाएं पापड़ रोल सब्जी, जरा सी ट्रिक से बदलेगा स्वाद

Published : Feb 20, 2026, 03:51 PM IST
Papad Roll Sabji

सार

Papad Roll Sabzi Easy Recipe: होली पर छोला-राजमा नहीं, इस बार ट्राय करें पापड़ की स्वादिष्ट सब्जी। उड़द या मूंग दाल के पापड़ से बनाएं आसान और टेस्टी रेसिपी, जिसे पूड़ी के साथ पूरा परिवार पसंद करेगा।

क्या आपने होली में छोला, राजमा या फिर पनीर बनाने का सोचा है? अगर हां तो इस बार ये आइडिया छोड़कर कुछ नया नया ट्राय करें।इस बार आप पूड़ी के साथ पापड़ की सब्जी बना सकते हैं। सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन आपको इस सब्जी को बनाने के लिए अलग से इंग्रीडिएंट्स लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आसानी से घर में मौजूद उड़द या फिर मूंग दाल के पापड़ से पापड़ की स्वादिष्ट तैयार की जा सकती है। जानिए फेस्टिव में पापड़ की सब्जी को कैसे बनाया जाए। 

पापड़ की सब्जी के लिए इंग्रीडिएंट्स

पापड़ रोल के लिए: 8 उड़द दाल पापड़, 1 कप बेसन, 1/4 tsp अजवायन स्वादानुसार, नमक 1 tbsp, लाल मिर्च के फ्लेक्स ½ tsp, काली मिर्च पाउडर 1 tsp, गरम मसाला पाउडर 1 tbsp, अदरक मिर्च का पेस्ट, 1 tbsp कसूरी मेथी

मसाला पेस्ट के लिए: ½ tsp हल्दी पाउडर 1 tbsp कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 tbsp इमामी मंत्र सब्जी मसाला 1 tbsp धनिया पाउडर ½ tsp काली मिर्च पाउडर

ग्रेवी के लिए: 2 tbsp तेल, ½ tsp, हींग ½ tsp जीरा, 1 tsp सरसों के बीज, 2 प्याज कटे हुए, 2 हरी मिर्च, 2 अदरक, 6-8 लहसुन की कलियां, 4 बड़े टमाटर, ½ कप दही, स्वादानुसार नमक

पापड़ सब्जी बनाने का सिंपल तरीका

मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने पापड़ सब्जी बनाने का बेहद सिंपल तरीका बताया, जिससे आप आसानी से झटपट पापड़ की स्वादिष्ट सब्जी बनाकर होली में घरवालों को खुश कर सकती हैं।

  1. पापड़ को पानी में डुबोकर नरम होने के लिए अलग रख दें। ज्यादा समय न भिगोएं और फिर पापड़ को निकालकर रख लें।
  2. एक कटोरे में बेसन लेकर उसमे बताए गए मसाले डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। 
  3. पेस्ट को पापड़ पर फैलाएं और हल्का सा रोल करें।
  4.  पापड़ रोल को मीडियम गरम तेल में फ्राई करके निकाल लें।
  5. आपको मसाला पेस्ट बनाने के लिए गए सभी मसालों को ½ कप पानी के साथ मिलाना है और अलग रखना है।

और पढ़ें: Iftar Party Recipes: रोजे के बाद मेहमान करेंगे तारीफ, ट्राई करें 7 इफ्तार स्पेशल डिश 

पापड़ सब्जी की ग्रेवी कैसे बनाएं?

  1. ग्रेवी के लिए आपको एक पैन में तेल गरम करना चाहिए फिर उसमे हींग, जीरा, राई डालकर चिटकाएं। 
  2. कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। 
  3. अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को या तो महीन काट लें या फिर महीन पीसकर प्याज में डालें। आपको मीडियम आंच में इन सामग्री को खुशबू आने तक भूनना है। 
  4. अब मसाला पेस्ट डालकर और अच्छी तरह मिलाएं और तेल छोड़ने तक भूनें।
  5.  टमाटर की प्यूरी और नमक एड कर थोड़ी देर तक पकाएं।
  6.  2 कप पानी और दही डालकर मिक्स करें। अब उबाल आने दें। 
  7. पापड़ रोल को टुकड़ों में काटें और ग्रेवी में डालें। 2 मिनट तक पकाएं। तैयार है स्वादिष्ट पापड़ की सब्जी।

और पढ़ें: Glass vs Steel Tiffin: जानिए ऑफिस, स्कूल और ट्रैवल के लिए कौन सा लंच बॉक्स है बेस्ट

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Crispy Air Fryer Recipes: तेल से दूरी, स्वाद से नहीं! एयर फ्रायर में ट्राई करें 5 क्रंची रेसिपी
Karonda Chutney Recipe: धनिया-पुदीना नहीं बारिश में बनाएं स्वादिष्ट करौंदे की चटनी, 5 मिनट में होगी रेडी