
देशभर में रूस की बातें जोरों पर हो रही हैं क्योंकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर हैं। रुस से भारत की दोस्ती चर्चा पर है तो फूड कैसे पीछे रह सकता है। अगर आप कभी रूस नहीं गए तो क्या हुआ। रूस के फेमस फूड के बारे में तो जान ही सकते हैं। आपको बताते चले कि रूस का राष्ट्रीय व्यंजन पेल्मेनी है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। वैसे तो इस फूड को बनाने के लिए नॉनवेज का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन आप वेज डंपलिंग बनाकर स्वाद ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर रूस का फेमस फूड पेल्मेनी कैसे बनाया जाता है।
आटा आमतौर पर मैदा, पानी और नमक मिलाकर सॉफ्ट डो तैयार करें। कुछ रेसिपी में अंडे की जगह पिसे हुए अलसी या जैसे बाइंडर का इस्तेमाल किया जाता है। आप चाहे तो इलास्टिसिटी के लिए गर्म पानी और तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे गूंथने के बाद करीब 15 मिनट तक रेस्ट करने दें। आप आटा फिलिंग के लिए तैयार है।
और पढ़ें: 1 नहीं 5 स्टाइल में पकाएं प्रोटीन रिच पालक, सर्दियों में जी भर कर खाएंगे बच्चे
जिस तरह से मोमोज की फिलिंग तैयार की जाती है, ठीक वैसे ही पेल्मेनी स्टफिंग भी रेडी हो जाती है। आप आलू, मशरूम, महीन कटे पत्ता गोभी, शिमला मिर्च आदि को काटकर हल्का तेल में स्टर फ्राई करें। आलू यू कर रहे हैं तो पहले उसे उबाल लें। फिर उसे ठंडा होने से पहले अच्छी तरह तैयार और सीजन करें। पसंद के मसाल के साथ काली मिर्च डालना न भूलें।
आटे को बहुत पतला बेल लें और फिर छोटे गोले काट लें। हर गोले के बीच में थोड़ी सी फिलिंग रखें। गोले को सेमी-सर्कल में मोड़ें और किनारों को कसकर बंद कर दें।
पेल्मनी को भाप में नहीं पकाया जाता है। इसे उबलते नमक और तेजपत्ते वाले पानी में डाकर पकाते हैं। पेल्मनी तब तक पकाएं जब तक कि ये तैरकर ऊपर न आ जाए। कुछ ही मिनटों में रूस की फेमस डिश पेल्मनी बनकर तैयार हो जाएगी। आपको इसे सोया सॉस, टमैटो सॉस और चिली सॉस के साथ सर्व करना चाहिए।
और पढ़ें: चाय संग खस्ता मजा: समोसा-कचौड़ी को एक्स्ट्रा क्रंची बनाने के 5 टिप्स
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.