चाय संग खस्ता मजा: समोसा-कचौड़ी को एक्स्ट्रा क्रंची बनाने के 5 टिप्स

Published : Dec 04, 2025, 07:20 AM IST
khasta kachori samosa tips

सार

Khasta Samosa-Kachori Tips: घर में जब भी समोसे कचौड़ी बनाए जाते हैं, तो ये बाजार की तरह करारे नहीं बनते हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं, 5 ऐसे टिप्स जिससे आपके समोसे और कचौड़ी एकदम खस्ता बनेंगे।

Crispy Kachori Recipe Tips: सर्दियों के मौसम में गरम-गरम कचौड़ी समोसे मिल जाए वो भी चाय के साथ तो जुबान की बल्ले बल्ले हो जाती है। लेकिन बाजार के अन हेल्दी समोसे खाने की जगह आप घर पर ही समोसे-कचौड़ी बनाएं। अब आप सोच रहे होंगे कि घर पर समोसे कचौड़ी बनाने से वो मार्केट जैसे खस्ता और करारे नहीं बनते हैं, तो आज हम आपको बताते हैं 5 ऐसे आसान तरीके जिससे आपके समोसे और कचौड़ी की आउटर लेयर बहुत ही क्रिस्पी और खस्ता बनेगी।

खस्ता समोसे कचौड़ी बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

मैदा में सही मात्रा में डालें मोयन

खस्ता कचौड़ी और समोसे बनाने के लिए मैदा में सही मात्रा में मोयन डालना बहुत जरूरी है। आप एक कप मैदा में दो से तीन टेबल स्पून तेल या घी डालें और इसे अच्छी तरह से आटे में मिलाएं। इस विधि को शार्टनिंग कहा जाता है, इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूथे।

ये पढ़ें- Oil free Samosa Recipe: अब जी भर के खाए ढेर सारे समोसे, बिना तेल के ही इसे कर लें तैयार

आटे में मिलाएं चावल का आटा

अगर आप चाहते हैं कि आपके समोसे और कचौड़ी लंबे समय तक क्रिस्पी बने रहे तो मैदा के साथ एक दो चम्मच चावल का आटा मिलाएं। ऐसा करने से समोसे और कचौड़ी की परत क्रिस्पी होती है।

आटे को 10 से 15 मिनट रेस्ट दें

मैदा में ग्लूटेन सेट होना बहुत जरूरी है तभी ये कुरकुरा होता है, इसलिए समोसे कचौड़ी के लिए मैदा गूंथने के बाद इसे ढक कर कम से कम 10 से 15 मिनट तक के लिए रखें। इससे आटे का ग्लूटेन सेट हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- दिल मांगेगा मोर!!! जब घर में बनाएंगे यह खस्ता मटर की कचौरी

स्टफिंग का रखें खास ख्याल

समोसे-कचौड़ी की स्टफिंग में अगर नमी होगी, तो इसे तलने के बाद समोसे और कचौड़ी के आउटर लेयर भी नरम पड़ जाएगी, इसलिए हमेशा स्टफिंग को ड्राई करें। आप आलू को अच्छे से भून कर समोसे में भरे और कचौड़ी के लिए दाल की भुजिया भी सूखी रखें।

फ्राइंग का रखें ध्यान

समोसे कचौड़ी को तलने के समय फ्राइंग सबसे ज्यादा जरूरी है। बहुत तेज आंच पर इसकी लेयर बाहर से जल जाएगी और अंदर से कच्ची रह जाएगी और बहुत धीमी आंच पर तेल अंदर तक चला जाता है, इसलिए शुरुआत में हल्का गर्म तेल फिर आंच को धीमी करके ही समोसे और कचौड़ियों को पकाएं, ऐसा करने से क्रिस्पी लेयर्स बनती है। 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गैस पर 30 मिनट में तैयार करें जूसी चिकन तंदूरी, स्वाद होगा होटल से भी बेहतर
बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी