1 नहीं 5 स्टाइल में पकाएं प्रोटीन रिच पालक, सर्दियों में जी भर कर खाएंगे बच्चे

Published : Dec 03, 2025, 05:24 PM IST
पालक

सार

High Protein Palak 5 tasty dishes: सर्दियों में मिलने वाली पौष्टिक पालक से बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपीज। पालक पनीर परांठा, मिक्स वेज पालक सब्ज़ी, पालक चिकन स्टिर-फ्राई जैसी डिश बच्चों से बड़ों तक सभी को पसंद आएंगी। 

सर्दियों के मौसम में पालक खूब मिलती है। पालक में विटामिन A, C, K के साथ ही आयरन, फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा पालक में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। यह न सिर्फ शरीर को मजबूत बनाता है बल्कि आयरन की कमी भी पूरा करता है। अगर आप पालक को बेहतरीन तरीके से पकाएंगी, तो बच्चे भी मांग कर डिश खाएंगे। जानते हैं ऐसी ही पालक की कुछ डिश के बारे में, जो सभी उम्र के लोगों को खूब पसंद आती हैं।

पालक पनीर का परांठा

आपने कई बार पालक पनीर की सब्जी तो बनाई होगी लेकिन अबकी बार कुछ नया ट्राई करें। पालक को गरम पानी में ब्लांच करके पनीर के साथ मैश कर लें। अब थोड़ा नमक, गरम मसाला, जीरा पाउडर मिलाएं और आटे की लोई में भर कर बनाएं। अगर आप सिर्फ पालक के पराठे बनाएंगे, तो बच्चों को पसंद नहीं आएंगे लेकिन पालक संग पनीर मिक्स करने पर परांठे का स्वाद दोगुना होता है। इसे आप टिफिन में पैक करके दें सकते हैं। साथ में टमाटर की चटनी देना ना भूलें।

सब्जियों के साथ मिक्स करें पालक

सर्दियों में गोभी, गाजर, आलू,मटर और हरी कटी पालक को मिलाकर प्याज के साथ छौंके। फिर हल्का सब्जियां पकने के बाद उसमें बेसन का घोल, हल्दी, धनिया, गरम मसाला, नमक मिलाकर ग्रेवी तैयार कर लें। बच्चे पालक की मिक्स सब्जी बेहद चाव से खाते हैं।

बेसन पालक की पकौड़ी 

पालक को धुलकर महीन काटकर प्याज और बेसन के साथ मिलाएं। अब इसमें थोड़ी लाल मिर्च, नमक, हींग मिलाकर स्वादिष्ट पकौड़ी बनाएं। इसके साथ रेड टमैटो चटनी परोसे। आप चाहे तो बच्चों को बेसन और पालक का चीला बना सकते हैं। 

और पढ़ें: रांची में रहकर मिस न करें ये झारखंडी फूड, खा लिए तो घर जाकर भी याद रहेगा स्वाद

पालक का बनाएं सलाद

प्रोटीन रिच चना सलाद के साथ आप पालक को मिक्स कर सकती हैं। पालक को हल्का ब्लान्च करने के बाद उसे उबले हुए छोले, कटे हुए प्याज, टमाटर, खीरे के साथ मिलाएं। साथ में नींबू, नमक और थोड़ा शहद भी मिलाएं। तैयार है स्वादिष्ट पालक का सलाद।

पालक चिकन स्टिर-फ्राई

पालक चिकन स्टिर-फ्राई एक सिंपल रेसिपी है, जो हल्का होता है और पेट भी भर जाता है। चिकन में हाई-क्वालिटी प्रोटीन होता है, जबकि पालक सर्दियों में इम्यूनिटी को सपोर्ट करने के लिए विटामिन देता है। कम तेल और जल्दी पकने से न्यूट्रिएंट्स और फ्रेशनेस शरीर को मिलती है।

और पढ़ें: भुने चना में हो रही जहरीले केमिकल की मिलावट, खाने वाले हो जाएं सावधान और ऐसे करें पहचान

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गैस पर 30 मिनट में तैयार करें जूसी चिकन तंदूरी, स्वाद होगा होटल से भी बेहतर
बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी