रांची में रहकर मिस न करें ये झारखंडी फूड, खा लिए तो घर जाकर भी याद रहेगा स्वाद

Published : Dec 02, 2025, 07:46 PM IST
Traditional Jharkhand snacks

सार

Traditional Jharkhand Snacks: रांची में रहते हुए झारखंडी फूड जैसे भुजा, स्प्राउट चाट, धुस्का-घुगनी, पीठा और चील्हा मिस न करें। मिट्टी की खुशबू और देसी स्वाद से भरपूर ये डिशेज आपके जुबान को देगी नया टेस्ट, जो घर जाकर भी रहेगी याद।

Jharkhand Famous Foods: रांची, झारखंड की राजधानी, सिर्फ ठंडी हवाओं और हरियाली के लिए ही नहीं, बल्कि अपने देसी और मिट्टी की खुशबू वाले पारंपरिक खाने के लिए प्रसिद्ध है। यहां का खाना सीधे दिल तक उतरता है, सादा, देसी और स्वाद में दमदार। आदिवासी संस्कृति और बिहारी मेल के साथ यहां के पकवान, व्यंजन अपने आप में लाजवाब और स्वादिष्ट होते हैं। अगर आप रांची में हैं, तो यहां का असली स्वाद जरूर चखें।

भुजा से लेकर स्प्राउट चाट तक-रांची का देसी स्ट्रीट टच

रांची के लोगों की भुजा के बिना शाम अधूरी है। चने, मुरमुरा, मूंगफली, प्याज, धनिया और ऊपर से नींबू का तड़का, ये स्नैक इतना स्वाद देता है कि इसे एक बार खाने के बाद घर लौटकर भी इसकी याद सताती है। इसके साथ ही स्प्राउट चाट यहां का हेल्दी लेकिन चटपटा ऑप्शन है, जिसमें अंकुरित मूंग, चना, खीरा के साथ मसालों और नींबू का ऐसा मेल होता है कि ये स्वाद और सेहत दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। रांची की सड़कों में इसे ताजा बनाकर दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें- Jharkhand का 7 डिश जिसे चखकर दिल हो जाएगा बाग बाग

धुस्का-घुगनी-झारखंड की असली पहचान

रांची में धुस्का और घुगनी का नाम न आए ये हो ही नहीं सकता, ये झारखंड का प्रसिद्ध व्यंजन है। चावल और दाल के घोल से बना कुरकुरा धुस्का जब चने की मसालेदार घुगनी के साथ खाया जाता है, तो ये इतना स्वादिष्ट लगता है कि इसे लोग खास अवसरों के साथ-साथ रोजमर्रा में भी पसंद करते हैं। इसकी खुशबू, इसका हल्का कुरकुरापन और घुगनी का देसी मसाला,इसे झारखंड का सबसे फेमस कॉम्बो बनाते हैं।

पीठा और चील्हा-देसी मिट्टी का घरेलू स्वाद

झारखंड का पीठा भी बहुत प्रसिद्ध है, भले ही ये बिहार का फेमस डिश है, लेकिन झारखंड में भी लोग इसके दीवाने हैं। चावल के आटे से बना यह देसी डिश मीठे और नमकीन दोनों रूपों में बनाया जाता है। खासकर त्यौहारों के समय इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। वहीं चीला-चावल के घोल से बना देसी पैनकेक है, जो हल्का, सादा और स्वादिष्ट होता है।

इसे भी पढ़ें- Dil Se Desi: यह है झारखंड का वेज मटन रुगडा, भरी बारिश में इसे बीनने जाती है आदिवासी महिलाएं

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गैस पर 30 मिनट में तैयार करें जूसी चिकन तंदूरी, स्वाद होगा होटल से भी बेहतर
बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी