
Famous Sweet and Desserts on holi: होली का त्यौहार आने को है। ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल आ रहा है कि आखिर कौन-सी मिठाई बनाई जाए जो लोगों को खूब पसंद आए। आज हम यहां आपको होली की मिठाइयों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो आसानी से घर पर बनाई जा सकती हैं। आप कम समय में स्वादिष्ट मिठाई बनाकर रिश्तोंदारों का दिल जीत सकती हैं। जानिए होली की फेमस मिठाइयों के बारे में।
होली के दिन उत्तर भारत के ज्यादातर घरों में गुजिया बनाई जाती है। अगर आप गुजिया को नया लुक देना चाहती हैं तो उसके ऊपर सिल्वर कवर जरूर लगाएं। आपने काजू कतली के ऊपर सिल्वर पेपर जरूर देखा होगा। आपको मार्केट में आसानी से सिल्वर कलर मिल जाएंगे जो आपकी गुजिया के फ्लेवर के साथ ही ओवरऑल टेस्ट को बदल के रख देंगे। आप समधन सहित खास मेहमानों को होली में चांदी गुजिया सर्व कर सकती हैं।
मैदे और चीनी की चाशनी से तैयार किए जाने वाले शक्करपारे भी होली के लिए बेस्ट स्वीट हैं। आप मैदे में मोइन मिलाकर शक्करपारे को एकदम क्रिस्पी बना सकते हैं। साथ सेव वाली नमकीन रखना बिल्कुल न भूलें।
बिना ठंडाई के होली अधूरी होती है। आप नट्स, सीड्स और कुछ मसाले का इस्तेमाल कर घर में ही स्वादिष्ट ठंडाई तैयार कर सकती हैं। अगर आपके पास ठंडाई का मसाला नहीं है तो मार्केट में आपको बनी-बनाई ठंडाई भी मिल जाएगी जिसे ठंडे दूध के साथ मिलाकर आप सर्व कर सकती हैं।
आप खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए ठंडाई आइसक्रीम भी घर पर बना सकती हैं। आइसक्रीम को तैयार करने के लिए कंडेस्ड मिल्क खरीद लें। अब आप ठंडाई मसाले को मिलाएं और फिर थोड़ा दूध भी मिक्स कर लें। ठंडाई आइसक्रीम आपका दिल खुश कर देगी।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.