Food

महीनों तक फ्रेश रहेगी आइसक्रीम, जमाते समय ना करें ये 5 गलती

Image credits: Freepik

गर्मियों में लें आइसक्रीम का मजा

गर्मी शुरू होते से ही लोग आइसक्रीम के दीवाने हो जाते हैं और घरों में ढेर सारी आइसक्रीम बनाते हैं या बाहर से लेकर आते हैं।

Image credits: Freepik

सही तापमान में आइसक्रीम का जमना है जरूरी

आइसक्रीम को जमाते समय या स्टोर करते समय आइसक्रीम को सही तापमान पर ही फ्रीज करना चाहिए। अगर इसका तापमान कम या ज्यादा होता है तो आइसक्रीम का स्वाद और बनावट बिगड़ जाती है।

Image credits: Freepik

आइसक्रीम को स्टोर करते समय ना करें ये गलती

आइसक्रीम को फ्रीजर के दरवाजे के पास स्टोर नहीं करना चाहिए। दरवाजे का तापमान बाकी फ्रीजर की तुलना में कम-ज्यादा होता रहता है। आइसक्रीम को हमेशा फ्रीजर के पीछे वाले हिस्से में रखें।

Image credits: Freepik

आइसक्रीम को बिना ढके फ्रीजर में रखना

आइसक्रीम को कभी भी बिना कवर किए फ्रीजर में स्टोर नहीं करना चाहिए। इससे आइसक्रीम की सतह पर क्रिस्टल बन सकते हैं और इसका स्वाद और बनावट भी खराब हो सकती है।

Image credits: Freepik

गंध वाले खाद्य पदार्थों के बगल में रखना

अगर आप आइसक्रीम को तीखे या अन्य बदबूदार खाद्य पदार्थों के बगल में स्टोर करते हैं, तो इससे भी आइसक्रीम खराब हो सकती है, क्योंकि डेयरी प्रोडक्ट आसपास की गंध को सोख लेते हैं।

Image credits: Freepik

फ्रॉस्ट-फ्री फ्रीजर में ना करें आइसक्रीम स्टोर

फ्रॉस्ट-फ्री फ्रीजर का काम एक्स्ट्रा बर्फ को पिघलाना होता है। जब आप आइसक्रीम को इसमें रखते हैं तो तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है जिससे आइसक्रीम खराब हो सकती है।

Image credits: Freepik

बार-बार पिघलना और जमाना

आइसक्रीम बार-बार पिघलती है और आप उसे दोबारा जमाते हैं तो इससे वैसे रिजल्ट नहीं मिलते जैसे पहली बार टब खोलने पर मिले थे, इसलिए कोशिश करें कि कम आइसक्रीम स्टोर करें। 

Image credits: Freepik