
फूड डेस्क: फादर्स डे का मौका और केक की बात ना की जाए ऐसा भले कैसे हो सकता है। इस साल 18 जून को फादर्स डे मनाया जाएगा। ऐसे में इस दिन अधिकतर लोग अपने पापा के साथ केक कट करते हैं, लेकिन इस बार गर्मी में केक की जगह क्यों ना आप अपने पापा के साथ आइसक्रीम कट करें। अब आप सोचेंगे कि भला आइसक्रीम कौन कट करता है? तो आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप आइसक्रीम केक घर में ही बना सकते हैं और इससे अपने पापा को इंप्रेस कर सकते हैं। तो नोट कर लीजिए आइसक्रीम केक की रेसिपी, इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
1 ½ कप चॉकलेट या वेनिला कुकीज
¼ कप पिघला हुआ मक्खन
आपके पसंदीदा आइसक्रीम फ्लेवर का 1.5 लीटर (दो या अधिक फ्लेवर)
1 कप व्हीप्ड क्रीम
टॉपिंग के लिए
चॉकलेट सॉस, कारमेल सॉस, कटे हुए मेवे, स्प्रिंकलर आदि।
विधि
- आइसक्रीम केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में, क्रश की हुई कुकीज और पिघला हुआ मक्खन मिलाएं और एक दरदरा मिश्रण बना लें।
- कुकी मिश्रण को एक केक टिन के बेस में डालें और दबाएं। इसे करीब 15 मिनट के लिए फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दें।
- कुकी क्रस्ट को फ्रीजर से निकालें और एक आइसक्रीम के फ्लेवर को क्रस्ट के ऊपर समान रूप से फैलाएं। इस आइसक्रीम को जमने के लिए लगभग 30 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें।
- आधे घंटे बाद केक टिन को फ्रीजर से बाहर निकालें और पहले के ऊपर दूसरा आइसक्रीम फ्लेवर डालें। इसे समान रूप से फैलाएं, फिर इसे भी 30 मिनट के लिए फ्रीजर में सेट होने रख दें। इसी तरह आप अपने पसंद के 2-3 या 4 फ्लेवर आइसक्रीम पर डाल सकते हैं। (हर फ्लेवर को डालने के बाद सेट होने के लिए 30 मिनट फ्रीजर में रखें)
- आखिर में आइसक्रीम के ऊपर व्हीप्ड क्रीम की एक मोटी लेयर को लगाएं और इसे स्पैचुला से चिकना कर लें।
- व्हीप्ड क्रीम के ऊपर चॉकलेट सॉस, कारमेल सॉस, कटे हुए मेवे, फ्रेश फ्रूट्स या स्प्रिंकलर जैसे अतिरिक्त टॉपिंग डालकर इसे डेकोरेट करें।
- केक टिन को प्लास्टिक रैप या एल्युमिनियम फॉयल से ढक दें और केक को पूरी तरह से सेट होने के लिए कम से कम 4 घंटे या रात भर के लिए वापस फ्रीजर में रख दें।
- जब आपको पापा को सरप्राइज देना हो, तो आइसक्रीम केक को फ्रीजर से निकालें और इसे कमरे के तापमान पर कुछ मिनट के लिए थोड़ा नरम होने दें। इसे केक टिन से निकाले और केक को एक सर्विंग प्लेट पर उलट दें। इसे अपने पापा के साथ फादर्स डे पर कट करें और आनंद लें।
और पढ़ें- Father's Day 2023: इन 7 तरीके से पापा संग मजबूत करें अपना रिश्ता
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.