Viral Video: क्या आपने खाई है बकरे की नखरे वाली मैगी..400 में बिक रही एक प्लेट

Published : Jun 15, 2023, 01:31 PM ISTUpdated : Jun 15, 2023, 01:38 PM IST
maggi

सार

दो मिनट में बन जाने वाली मैगी के पैकेट की कीमत यूं तो 12 रुपए की होती है। लेकिन जब पका कर 400 रुपए में मिले तो क्या आप इसे खाना पसंद करोंगे। बहुत ही कम लोग होंगे जो इतना महंगा मैगी खाएंगे। तो चलिए बताते हैं कि इस मैगी की खासियत क्या है।

फूड डेस्क. मैगी को कई तरह से बनाया जाता है। रोड साइड बनने वाली मैगी की कीमत 20 से 100 रुपए के बीच हो सकती है। यहां तक तो लोग अफोर्ड कर लेते हैं। लेकिन एक स्ट्रीट फूड वेंडर्स अंकल है जो 400 रुपए में मैगी बेच रहे हैं। उनका दावा है कि लोग इसे काफी खाते भी हैं। सवाल है कि वेंडर जी ने इसमें ऐसा क्या डाल दिया जिसकी वजह से सस्ती मिलने वाली मैगी इतनी महंगी हो गई। इंटरनेट पर मैगी को लेकर कई प्रयोग वाले वीडियो आपने देखेंगे होंगे।

स्ट्रीट फूड वेडर्स करते हैं मैगी को लेकर एक्सपेरिमेंट

कोई मैगी में बहुत सारा चीज़ डालकर बना रहा होता है। तो कोई अंडा डालकर बनाता है। तो कोई कोल्ड ड्रिंक और आम के साथ पकाता नजर आता है। मैगी को अलग-अलग फ्लेवर देने की कोशिश स्ट्रीट फूड वेंडर्स करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अंकल जी कुछ ऐसा डाल रहे हैं जिसे देखकर मन खराब हो जाएगा। कीमत जानकर और भी माथा ठनक जाएगा।

मटन करी के साथ परोस रहा मैगी

@therealharryuppal)नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि स्ट्रीट फूड वेंडर मैगी बना रहा होता है और उसमें ढेर सारा मसाला डालता है। फूड ब्लॉगर मैगी को देखकर सवाल करता है कि कितने की है मैगी। तो वो बताता है 400 रुपए की। तब फूड ब्लॉगर सवाल करता है कि इतनी महंगी मैगी, सोना डालते हो क्या? इसके बाद वेंडर रेसिपी बनताने लगता है। वो बताता है कि आखिर ये मैगी इतनी महंगी क्यों है। उसने बताया कि मैगी में वो मटन करी डालकर पकाता है। जिसकी वजह से कीमत इतनी ज्यादा है।

 

 

यूजर का फूट गुस्सा

वायरल वीडियो को अब तक 3 मिलियन के करीब लोगों ने देखा है। जबकि 71 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोगों को वेंडर पर गुस्सा आ रहा है। एक यूजर ने कहा कि मैगी में मटन कौन मिलाता है भाई। एक ने कहा कि इतने में तो अच्छा मटन इंसान खा लेगा। एक ने लिखा,'अच्छा उल्लू बना रहे हैं अंकल जी'। वहीं दूसरे ने कमेंट किया- इतने में तो स्टॉक आ जाएगा घर में।

और पढ़ें:

Father's Day 2023: इन 7 तरीके से पापा संग मजबूत करें अपना रिश्ता

पटियाला पैग की क्रिकेट से हुई शुरुआत, जानें Fact

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैस पर 30 मिनट में तैयार करें जूसी चिकन तंदूरी, स्वाद होगा होटल से भी बेहतर
बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी