
Leftover Dough Recipes: गर्मियों में अक्सर ऐसा होता है कि खाने की चीजें बहुत जल्दी खराब हो जाती है। महिलाएं जो रात को आटा गूथ कर रखती है, वो सुबह तक हल्का खट्टा हो जाता है। इसे फर्मेंटेड डो कहा जाता है। ये आटा खराब नहीं, बहुत हेल्दी होता है, जो आपके पेट के लिए फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में फर्मेंटेड आटा को फेंकने की जगह आप इससे पांच डिलीशियस रेसिपी बना सकते हैं।
अगर आटा खट्टा या जालीदार हो गया है, तो इसे फेंकने की जगह आप इसकी फर्मेंटेड रोटी बनाएं। ये रोटी पचाने में आसान होती है और पेट में गैस नहीं बनने देती है। इसे आप नॉर्मल रोटी से थोड़ा सा मोटा बेलें। थोड़ा पानी लगाकर तवे पर चिपकाए और तंदूरी रोटी की तरह इसे बनाएं। ऊपर से चाहे तो बटर लगाकर सर्व करें।
और पढे़ं- क्या आजतक आप भी गलत तरीके से गूंध रहे थे आटा, पानी से मसलने के तुरंत बाद जरूर करें ये 1 काम
फर्मेंटेड आटा का चीला भी बहुत अच्छा लगता है। आटे में थोड़ा सा पानी डालकर इसका पतला सा घोल तैयार करें। इसमें अपनी पसंद की सब्जी जैसे प्याज, हरी मिर्च, गाजर, टमाटर डालकर इसके चीला बनाएं। ये प्रोटीन और प्रोबायोटिक से भरपूर होता है, जो गर्मियों में पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
फर्मेंटेड आटा से आप देसी स्टाइल आटा ब्रेड भी बना सकते हैं। फर्मेंटेड आटा को 8 से 10 घंटे के लिए अच्छी तरह से सेट होने दें। इसके छोटे छोटे लोब बनाएं। इसे ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 से 20 मिनट तक के लिए पकाएं। इससे आप बिना यीस्ट के हेल्दी ब्रेड घर में ही बना सकते हैं।
अगर आप हेल्दी खाना पसंद करते हैं, तो मैदा के अनहेल्दी भटूरे की जगह आटा से हेल्दी भटूरे बना सकते हैं। फर्मेंटेड आटा लेकर इसकी छोटी छोटी पूरी बेले और इसे तेल में तले। ये सॉफ्ट और हल्का टेक्सचर देता है, जो एकदम भटूरे जैसा स्वाद देता है। ये हेल्दी ऑप्शन है, जिसे आप छोलों के साथ खा सकते हैं।
फर्मेंटेड आटा से आप मजेदार पिज़्ज़ा बेस भी बना सकते हैं। खट्टे आटे से मोटा बेस बनाएं। फोर्क से बेस पर छेद करें। उसके ऊपर पिज़्ज़ा सॉस, सब्जियां और चीज डालें। इसे तवे पर या ओवन में पकाएं। बच्चों को ये फर्मेंटेड आटा पिज़्ज़ा बहुत पसंद आता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.