1200 से ज्यादा प्रकार की Cheese खाई जाती हैं इस देश में, कैसे जुड़ी इतनी वैराइटी?

Published : Nov 11, 2025, 12:20 PM IST
 Cheese

सार

Cheese Varieties in  France: फ्रांस दुनिया का एकमात्र देश है जहां 1200 से ज्यादा वैराइटी की चीज बनाई और खाई जाती हैं। कैमेम्बर्ट, ब्री, कोम्टे और रॉकफोर्ट जैसी फेमस चीज यहां के लोगों की पहचान हैं।

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक चीज का सेवन करना ज्यादातर सबको अच्छा लगता है। चीज की शुरुआत लगभग 8000 ईसा पूर्व मानी जाती है। माना जाता है की सबसे पहले मध्य पूर्व यूरोप और मध्य एशिया में इसकी शुरुआत हुई थी। कुछ सालों में भारत में भी चीज का सेवन भरपूर मात्रा में किया जा रहा है। अगर आप किसी से चीज के बारे में पूछेंगे तो 2 से 3 चीज के प्रकार जरूर बता देगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां 2 या 10 नहीं बल्कि 1200 से अधिक प्रकार के चीज का सेवन किया जाता है। जी हां! फ्रांस दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां हजार से ज्यादा वैराइटी की चीज खाई जाती हैं। जानिए आखिर ऐसा क्यों है।

फ्रांस में चीज की वैराइटी इतनी अधिक क्यों है?

फ्रांस में डिफरेंट वैराइटी की चीज का सेवन किया जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण विभिन्न प्रकार की पशु प्रजातियां है। फ्रांस के अलग-अलग क्षेत्रों में भेड़े, बकरियां, गाय आदि पाई जाती हैं। इनके दूध से अलग-अलग प्रकार की चीज बनायी जाती हैं। फ्रांस में पनीर राष्ट्रीय पहचान की तरह है। फ्रांस में पनीर बनाने और खाने को बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है और यह भोजन का अभिन्न अंग है। यहां पर पनीर बनाने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे कि उसकी डिफरेंट वैरायटी तैयार हो सके।

फ्रांस की प्रसिद्ध चीज कौन सी हैं?

फ्रांस की फेमस चीज में गाय के दूध से बनी कैमेम्बर्ट (Camembert), ब्री (Brie), और कोम्टे (Comté) शामिल है। कैमेम्बर्ट एक नरम, मलाईदार चीज होती है। वहीं कोम्टे हार्ड चीज है। ब्री को चीज क्वीन भी कहा जाता है और इसका स्वाद मलाईदार होता है। वहीं रॉकफोर्ट (Roquefort) चीज भेड़ के दूध से बनाई जाती है जो स्वाद में नट्स जैसी होती है।

और पढ़ें: सिर्फ फ्राइंग ही नहीं इन 5 तरह से करें एयर फ्रायर का इस्तेमाल, केक से लेकर बनेगा पिज्जा तक

CHEESE से फ्रांस में क्या डिश बनती हैं?

  1. रैकलेट: उबले हुए आलू, अचार और पके हुए मांस पर मेल्टेज रैकलेट चीज डाला जाता है। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है।
  2. फोंडू सवोयार्डे: ब्रेड के टुकड़ों को डुबोने के लिए पिघले हुए ग्रुयेरे, कॉम्टे और एममेंटल चीज का इस्तेमाल कर डिश तैयार की जाती है।
  3. टार्टिफलेट: एक स्वादिष्ट डिश, जो रेब्लोचॉन चीज, आलू, प्याज और बेकन से बनाया जाता है।
  4. किचे लोरेन: अंडे, क्रीम, चीज (आमतौर पर ग्रुयेरे या एममेंटल) और बेकन से बना मिलाकर स्वादिष्ट पाई तैयार की जाती है।

और पढ़ें: Badmaash Menu: ₹80 की मिठास या लग्जरी डाइनिंग का टैक्स? मौनी रॉय के ‘बदमाश’ की मेनू देख उड़ेंगे होश

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Leftover Rice Breakfast Recipes: बासी चावल से बनाएं 5 टेस्टी ब्रेकफास्ट, रात के बचे राइज होंगे यूज और 5 मिनट में नाश्ता तैयार
Crispy Besan Chilla: 2 हिस्सों में टूट जाता है बेसन का चीला? बस अपनाएं 5 छोटी-सी ट्रिक