
ठंड का मौसम आते ही घर में विभिन्न प्रकार के परांठे बनने शुरू हो जाते हैं। सर्दियों के मौसम में सब्जियां भी खूब सारी आती हैं, जिनसे टेस्टी पराठे तैयार किए जाते हैं। अगर आप भी सर्दियों में परांठे खाना पसंद करती हैं, तो उसे बनाने के सिंपल टिप्स जरुर जान लें। कुछ लोग बिना फ्राई किए गोभी के परांठे बनाते हैं, तो वहीं कुछ लोग कच्ची गोभी को ग्रेड करके। अगर आपको नहीं पता कि परांठे कैसे टेस्टी बनाएं? तो कुछ सिंपल टिप्स का ध्यान रखें।
आप गोभी के परांठे बनाते समय या तो कच्ची गोभी या हल्की सी पकी हुई गोभी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर कच्ची गोभी के परांठे बना रहे हैं, तो उसे ग्रेड कर लें। अब इसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं। कुछ ही देर बाद पानी निकलने लगेगा। आप एक मुसलिन क्लॉथ में गोभी को डालें और एक्स्ट्रा पानी को निचोड़ लें। अब इसमें हरा कटा हुआ धनिया, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। अब आटे की लोई में मिश्रण को भरकर परांठे तैयार करें।
और पढ़ें: नारियल जल्दी तोड़ने-फोड़ने के 3 आसान तरीके, सेकंडों में होगा काम
गोभी के परांठे अगर पकाकर बनाना चाहती हैं, तो आपको गोभी को ज्यादा नहीं पकाना है। आप गरम पानी में सिर्फ 5 मिनट के लिए गोभी को पकाएं। फिर गोभी को ठंडा होने पर चॉपर की मदद से महीन कर लें। अब आप कढ़ाई में थोड़ा तेल डालकर जीरा, प्याज और गोभी डालें। फिर हल्का नमक, गरम मसाला, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर मिला लें। अब परांठे तैयार करने के लिए मिक्षण तैयार है।
परांठे में कितनी स्टफिंग भरनी है, ये लोई के आकार पर निर्भर करता है। अगर परांठा बेलते समय थोड़ा पराठा फट जाए तो आपको उसमें थोड़ी लोई लगाकर दोबारा बेलना चाहिए। ऐसा करने से स्टफिंग बाहर नहीं निकलेगी और पराठा भी स्वादिष्ट बनेगा।
आपको टाइट आटा गूंथने से बचना चाहिए। टाइट आटा गूथने से स्टफिंग न तो सही से भर पाती है और न ही पराठा सही से बिल पाता है। सॉफ्ट आटे से स्टफिंग आसानी से हो जाती है।
और पढ़ें: Makhana Recipe: विंटर में बनाएं मखाना की 3 रेसिपी, बढ़ेगा स्वाद और इम्यूनिटी
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.