
फूड डेस्क: गर्मियों के दिनों में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम हमें तरोताजा करने का काम करती है। लगभग हर उम्र के लोगों को आइसक्रीम खाना पसंद होता है। इसके तरह-तरह के फ्लेवर आते हैं और ₹10 से लेकर ₹1000 तक की आइसक्रीम हमें मार्केट में मिल जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी आइसक्रीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी कीमत में एक दो नहीं बल्कि आप 6 स्कूटी खरीद सकते हैं और एक चमचमाती कार भी आपके घर आ सकती है।
जापान में बनी दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम
हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम के रूप में जापानी कंपनी सेलाटो (Cellato) ने एक ऐसी आइसक्रीम बनाई जिसकी कीमत 873000 जापानी येन यानी कि लगभग 5.2 लाख रुपए है। दरअसल, इस आइसक्रीम में जिन सामग्री का इस्तेमाल किया गया है वह बहुत महंगी होती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस आइसक्रीम में इटली के अल्बा का व्हाइट ट्रफल डाला गया है, जिसकी कीमत 12 लाख रुपए प्रति किलोग्राम होती है। इतना ही नहीं इसमें पार्मिगियानो रेजिगो और साके ली का इस्तेमाल भी किया गया है। इस वजह से इस आइसक्रीम की कीमत इतनी महंगी है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शेयर किया वीडियो
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस आइसक्रीम का वीडियो शेयर किया गया है। जिसको देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि इस आइस क्रीम की कीमत इतनी महंगी क्यों है। इसके साथ आपको एक चांदी का चम्मच भी खाने को मिलता है। इसकी पैकिंग ही इतनी शानदार है कि इसे देखकर आप का मन भी इसे खाने को करने लगेगा। इसे खाने के लिए आपको एक लिक्विड इस आइसक्रीम में डालना होता है और इसके बाद इसका सेवन आप कर सकते हैं।
डेढ़ साल में तैयार की गई दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम
इस आइसक्रीम को बनाने के लिए यूरोप और जापान की कंपनी ने टारगेट रखा। उन्होंने इसके लिए ओसाका के एक पॉपुलर फ्यूजन रेस्टोरेंट रिवी के शेफ ताडायोशी यामादा की मदद ली। उन्होंने बताया कि इस आइसक्रीम में ट्रफल की बेहतरीन स्मेल आती है। इसके साथ ही इसमें पार्मिगियानो रेजिगो से फलों का स्वाद आता है और साके ली इसे बहुत रिफ्रेशिंग बनाता है। कई बार एक्सपेरिमेंट करने के बाद इस आइसक्रीम को डेढ़ साल में तैयार किया गया।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.